क्यों लंदन की बसों पर लिखा जाएगा, ‘सुभान अल्लाह'
लंदन। ब्रिटेन में रमजान के दौरान लंदन की सड़कों पर यहां की एतिहासिक लाल रंग की बसों पर एक पोस्टर नजर आएगा। इस पोस्टर पर लिखा होगा, 'सुभानअल्लाह।'

छह जून से होगी शुरुआत
डेली मेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सीरिया के युद्ध पीड़ितों के लिए ब्रिटिश मुसलमानों का समर्थन हासिल करने के लिए इस मुहिम की शुरुआत होगी। रमजान की शुरुआत छह जून से हो रही है और सात जुलाई को यह पवित्र माह खत्म होगा।
लंदन में पहला मुसलमान मेयर
आपको बता दें कि हाल में सादिक खान के तौर पर लंदन को पहला मुसलमान मेयर मिला है। इस कैंपेन को इस नई शुरुआत से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि सादिक एक बस ड्राइवर के बेटे हैं। इस कैंपेन को एक मुसलमान चैरिटी ग्रुप 'इस्लामिक रिलीफ' की ओर से संचालित किया जा रहा है।
मुसलमानों के लिए बदलेेगा नजरिया
यह कैंपेन लंदन, मैनचेस्टर, बर्मिंघम और ब्रैडफोर्ड में चलाया जाएगा। इसके आयोजकों का मानना है कि इस कैंपेन के बाद मुसलमानों को एक सकारात्मक दृष्टि से देखा जाएगा। साथ ही सीरिया के लिए मानवीय मदद में भी इजाफा हो सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications