इराक के मोसुल में आईएसआईएस ने बुर्के को क्यों किया बैन
मोसुल। आईएसआईएस ने इराक के शहर मोसुल में बुर्का बैन के ऐलान के साथ दुनिया को हैरान कर दिया है। इराक को मोसुल शहर वर्ष 2014 में दुनिया का पहला ऐसा शहर बना था जिसे आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने कब्जे
में लिया था। इसके बाद यहां के लोगों पर कई तरह की ज्यादतियां हुईं जिनमें बुर्का न पहनने वाली महिलाओं का सिर कलम करना तक शामिल था।

कमांडरों की मौत से परेशान आईएसआईएस
आईएसआईएस ने महिलाओं के लिए बुरका सख्त तौर पर जरूरी किया हुआ है। अब आईएसआईएस ने मोसुल की महिलाओं के लिए मोसुल की किसी बिल्डिंग में दाखिल होते समय बुर्का न पहनने का नियम जारी किया है। इराक के उत्तरी शहर में आईएसआईएस ने अपने कमांडरों की आए दिन होती मौत के बाद यह फैसला लिया है।
मौजूद है ड्रेस कोड भी
वेबसाइट फ्रंट पेज की ओर से यह जानकारी दी गई है जिसमें उन्होंने इराक के शहर निनेवह में मौजूद सूत्र का हवाला दिया है।
आईएसआईएस का ड्रेस कोड महिलाओं के लिए पहले जैसा ही है और उन्हें सिर से लेकर पांव तक अपना शरीर ढककर रखना होगा।
मोसुल में आईएसआईएस के लिए अपने कमांडरों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है और ऐसे में इसे बैन कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications