तो बिल क्लिंटन की वजह से हिलेरी नहीं बन पाएंगी अमेरिका की राष्ट्रपति
वाशिंगटन। नवंबर में होने वाली राष्ट्रपति चुनावों में एक बार फिर हिलेरी क्लिंटन अपनी किस्मत आजमा रही है। अगर वह जीत हासिल करती हैं तो अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी।

वहीं एक लीडिंग अमेरिकन पॉलिटिकल एनालिस्ट की मानें तो हिलेरी को अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की वजह से हार का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें कि वर्ष 2008 में भी हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद की दौड़ में थीं लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
कैसे होता है अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन
बीबीसी के जर्नलिस्ट और कई वर्षों तक अमेरिका की राजनीति से जुड़ी खबरें लिखने वाले जॉन सॉपेल का मानना है कि हिलेरी महिलाओं में अपनी छवि नहीं सुधार पा रही हैं। आठ साल पहले भी हिलेरी महिलाओं में लोकप्रियता नहीं बना पाई थीं और अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने से चूक गईं थीं।
उनका मानना है कि इसके पीछे कई वजहें हैं लेकिन सबसे बड़ी वजह है मोनिका लेंविस्की एपिसोड में अपने पति बिल क्लिंटन को माफ कर देना। उनका कहना है कि कई लोग आज भी मानते हैं कि हिलेरी अगर पूरी तरह फेमिनिस्ट होतीं तो इस एपिसोड के बाद बिल को तलाक दे देतीं।
वहीं कुछ लोग उन्हें इसलिए नापसंद करते हैं, क्योंकि वो एक क्लिंटन हैं। वे मानते हैं कि बिल क्लिंटन की ही तरह हिलेरी का स्वभाव भी अहंकारी है।












Click it and Unblock the Notifications