कौन होगा डोनाल्ड ट्रंप का उत्तराधिकारी? कौन लेगा उनकी जगह? अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया खुलासा

Donald Trump heir: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर पहली बार स्पष्ट संकेत दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में अपने "Make America Great Again (MAGA)" आंदोलन के उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इशारा किया कि वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस इस विचारधारा को आगे ले जाने के लिए सबसे प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

उन्होंने इशारा किया कि वाइस प्रेसिडेंट जेडी वांस शायद उनके MAGA आंदोलन के स्वाभाविक वारिस हो सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी किसी एक नाम को तय करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि पार्टी में कई सक्षम और योग्य नेता मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "फिलहाल उत्तराधिकारी की बात करना बहुत जल्दी होगी, लेकिन जेडी वेंस शानदार काम कर रहे हैं और इस वक्त वो शायद सबसे पसंदीदा चेहरा हैं।"

Donald Trump heir

जेडी वांस पर ट्रंप का भरोसा

व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या जेडी वांस उनके उत्तराधिकारी हो सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "मुझे लगता है, सबसे अधिक संभावना है -ईमानदारी से कहूं तो वह उपराष्ट्रपति हैं।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो भी एक मजबूत विकल्प हैं और संभव है कि वे जेडी वेंस के साथ मिलकर काम करें। उन्होंने कहा, "हमारे पास और भी कई शानदार लोग हैं...लेकिन फिलहाल इस पर बात करना जल्दबाजी होगी।"

एक तरफ ट्रंप ने जेडी वेंस को अपनी राजनीतिक विरासत का सबसे मजबूत उत्तराधिकारी बताया, वहीं यह भी संकेत दिया कि रुबियो और वेंस की जोड़ी भविष्य में MAGA को मिलकर आगे बढ़ा सकती है।

तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की योजना?

ट्रंप ने CNBC को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे "शायद तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए नहीं लड़ेंगे", हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा, "मुझे लड़ना अच्छा लगेगा।"

ध्यान देने वाली बात यह है कि अमेरिकी संविधान एक व्यक्ति को केवल दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति बनने की अनुमति देता है। ट्रंप फिलहाल अपना दूसरा (गैर-लगातार) कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।

अगर ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद की दौड़ में उतरना चाहें, तो उन्हें पहले संविधान में संशोधन कराना होगा -जो कि बहुत कठिन और लंबी प्रक्रिया है।

जेडी वेंस और मार्को रुबियो की दोस्ती और प्रतिस्पर्धा

जेडी वेंस, जो पहले ओहायो से सीनेटर थे, अब ट्रंप सरकार में उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने ट्रंप की आर्थिक पॉपुलिस्ट नीति का समर्थन किया है और 2024 में उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे।

मार्को रुबियो और जेडी वेंस दोनों उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में थे, लेकिन अब दोनों मिलकर ट्रंप की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं।

CNN को दिए एक इंटरव्यू में जेडी वेंस ने कहा, "मार्को बेहद सक्षम और भरोसेमंद हैं, और वह प्रशासन में मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+