Ismail Haniyeh: इस्माइल हानिया कौन था, जिसे मोसाद ने ईरान में घुसकर मारा? इजराइल का कसम पूरा!

Hamas's political chief Ismail Haniyeh killed: ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, वो जहां अपने बॉडीगार्ड के साथ मौजूद था, उस घर पर हमला किया गया था।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने घोषणा की है, कि इस्लाइल हानिया और उसके एक बॉडीगार्ड की तेहरान में उनके आवास पर हमला कर मार गिया गया है।

Hamas s political chief Ismail Haniyeh killed

बयान में कहा गया है, कि "आज सुबह, तेहरान में इस्माइल हानिया के आवास पर हमला किया गया, जिसके परिणामस्वरूप वह और उनके एक अंगरक्षक शहीद हो गए। कारण की जांच की जा रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।"

इजराइल का कसम पूरा!

इस्माइल हानिया, ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए तेहरान गया हुआ था। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने भी कहा है, कि उसके नेता की ईरान में हत्या कर दी गई है। हालांकि, हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। लेकिन शक फौरन ही इजरायल पर गया है, जिसने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद इस्माइल हानिया को मारने की कसम खाई थी।

हमास ने कहा है, कि इस्माइल हानिया "तेहरान में उनके आवास पर एक विश्वासघाती जायोनी छापे" में मारे गए हैं और उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया जाता है। ईरानी राज्य टेलीविजन पर विश्लेषकों ने भी हमले के लिए तुरंत इजरायल को दोषी ठहराया है। लेकिन, इजरायल ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। CNN से बात करते हुए इजराइली सेना ने कहा है, कि वो विदेशी जमीन पर किसी की हत्या को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती है।

हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायल के आधिकारिक हैंडल, जिसे उसके विदेश मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है, उसने अमेरिकी राजनेता रिची टोरेस द्वारा एक पोस्ट को फिर से साझा किया। टोरेस ने कहा था, "हमास के नेता को न्याय के कटघरे में लाया गया है। हमेशा के लिए। नरक में एक विशेष स्थान उसके लिए आरक्षित है।"

आपको बता दें, कि जब मोसाद खुफिया एजेंसी की तरफ से की गई हत्याओं की बात आती है, तो इजराइल अक्सर जिम्मेदारी नहीं लेता है।

कतर में रहने वाले इस्माइल हानिया, गाजा में चल रहे युद्ध के दौरान हमास की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का सख्त चेहरा रहे हैं। हानिया के तीन बेटे- हेजम, आमिर और मोहम्मद को इजराइल पहले ही 10 अप्रैल को एक खतरनाक एयरस्ट्राइक में मार चुका है। हमास ने उस समय कहा था, कि हमले में इस्माइल हानिया अपने चार पोते-पोतियों, तीन लड़कियों और एक लड़के को भी खो दिया है।

Hamas s political chief Ismail Haniyeh killed

कौन था इस्माइल हानिया?

6 मई 2017 को गाजा पट्टी पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी राजनीतिक आंदोलन हमास ने खालिद मेशाल की जगह इस्माइल अब्दुलसलाम अहमद हनीया को समूह के राजनीतिक ब्यूरो का प्रमुख चुना था। 1948 में इजरायल राज्य के निर्माण के बाद असकलान शहर से भागे माता-पिता के घर गाजा के शाती शरणार्थी शिविर में जन्मे इस्माइल हानिया ने गाजा में अल-अजहर संस्थान में पढ़ाई की थी और गाजा में इस्लामिक विश्वविद्यालय से अरबी साहित्य में डिग्री हासिल की।

1983 में विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वो इस्लामिक स्टूडेंट ब्लॉक में शामिल हो गया था, जहां से हमास को मजबूत किया गया।

हमास और ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान में मारा गया इस्माइल हानिया आतंकवादी संगठन हमास के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ था और उसके पॉलिटिकल विंग का प्रमुख था। माना जाता है, कि इस्लाइल हानिया ने ही 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हुए हमले की साजिश रची थी। 62 साल का इस्माइल 1980 के दशक में प्रथम इंतिफादा यानि फिलीस्तीनी विद्रोह के दौरान हमास में शामिल हो गया था।

जैसे-जैसे हमास की शक्ति बढ़ती गई, इस्माइल हानिया का भी प्रमोशन होता गया और 2004 में उसे एक सीक्रेट "सामूहिक नेतृत्व" का हिस्सा नियुक्त किया गया, फिर 2006 में उसे फिलिस्तीनी प्राधिकरण का प्रधान मंत्री नामित किया गया। उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के साथ शांति वार्ता में भाग लिया था. और इस साल की शुरुआत में कतर के अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल-थानी और चीनी राजनयिक वांग केजियान सहित अन्य विश्व नेताओं से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+