डेल्टा वैरिएंट को लेकर WHO ने बढ़ाई टेंशन, कहा- आने वाले महीने पूरी दुनिया पर भारी
नई दिल्ली, जुलाई 01: कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप हालांकि अब भारत में कम हो गया है, लेकिन लगातार सामने आ रहे कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों ने सरकार के साथ-साथ लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। इस बीच अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी करते हुए परेशानी बढ़ाने वाला बयान दिया है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो दुनिया के 96 देशों में मौजूद डेल्टा वैरिएंट तेजी से कोरोना के अन्य वैरिएंट को पछाड़ते हुए विश्व स्तर पर कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक वैरिएंट बनकर उभरेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि COVID-19 का डेल्टा वैरिएंट अब लगभग 100 देशों में अनुमान के मुताबिक मौजूद है। इसके साथ ही WHO ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में विश्व स्तर पर कोरोना वायरस का यह डेल्टा वैरिएंट प्रमुख रूप बन जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 साप्ताहिक एपिडेमियोलॉजिकल अपडेट को शेयर करते हुए 29 जून, 2021 को कहा कि 96 देशों ने डेल्टा वैरिएंट के मामले सामने आए है, हालांकि यह संभावना कम है क्योंकि वेरिएंट की पहचान करने के लिए आवश्यक अनुक्रमण क्षमता सीमित है। इनमें से कई देश इस प्रकार के संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने के लिए खुद जिम्मेदार हैं।
कोरोना का मेन वैरिएंट बन जाएगा डेल्टा
इधर ट्रांसमिसिबिलिटी में वृद्धि को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट आने वाले महीनों में अन्य वैरिएंट को तेजी से पछाड़ने और दुनिया का प्रमुख वैरिएंट बन सकता है। इसके साथ डब्ल्यूएचओ ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए आज कदम उठाएं जा रहे हैं वो डेल्टा वैरिएंट सहित वायरस के सभी चिंताजनक स्वरूपों के खिलाफ भी असरदार हैं।
सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा था कि डेल्टा वैरिएंट अब तक पहचाने गए वैरिएंट में सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस है और बिना टीकाकरण वाली आबादी के बीच संक्रमण फैला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात के बारे में बताया कि जिन-जिन देशों में कोरोना पाबंदियों में ढील दी गई थी। ऐसे में वहां संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
डेल्टा के मामलों में 11 नए देश शामिल
वहीं नए आंकड़ों के अनुसार 172 देशों में अल्फा वैरिएंट के मामले है, 120 देशों में बीटा वैरिएंट का स्वरूप देखने को मिली है। वहीं 72 देशों में गामा और 96 देशों (जिनमें 11 नए देश हैं) में डेल्टा के मामले सामने आए हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications