कितना खतरनाक है तेजी से फैल रहा कोरोना का नया रूप? WHO ने बताया 'वैरियंट ऑफ इंट्रस्ट'

Corona new varient: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन में फैल रहे ईजी.5 कोरोना वायरस स्ट्रेन को वेरियंट ऑफ इंट्रस्ट के रूप में वर्गीकृत किया है। इसके साथ ही संगठन ने ये भी बताया कि अन्य वेरियंट की तुलना में ये ज्यादा खतरे वाला नहीं है। संगठन ने इस वायरस को पुराने कोरोनावायरस से भी कंपेयर किया।

तेजी से फैलता नया वैरियंट
तेजी से फैलने वाला ये वैरिएंट संयुक्त राज्य अमेरिका में अनुमानित 17% से भी ज्यादा मामलों के साथ सबसे अधिक चर्चा में है। ये यूएसए के साथ-साथ चीन, दक्षिण कोरिया, जापान और कनाडा सहित अन्य देशों में भी पाया गया है।

eris

WHO ने क्या कहा?
डब्ल्यूएचओ ने अपने एक बयान में कहा कि सामूहिक रूप से उपलब्ध साक्ष्य ये नहीं बताते हैं कि ईजी.5 में हालिया समय में प्रसारित ओमिक्रॉन फैमिली की ही तरह लोगों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा है।

सितंबर में फैलने की दी जानकारी
इसमें कहा गया है कि ईजी.5 द्वारा उत्पन्न जोखिम के अधिक बडे़ स्तर पर मूल्यांकन की आवश्यकता है। बताते चलें कि इससे पहले एक्सपर्ट्स ने इस नए वायरस को लेकर जानकारी दी थी कि सितंबर के महीने में ये तेजी से फैल सकता है। इसके साथ ही काफी संख्या में लोग इससे प्रभावित होने वाले हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने वायरस की गंभीरता को लेकर कुछ खास जानकारी नहीं दी।

कोरोना ने मचाई तबाही
कोविड​​-19 ने वैश्विक स्तर पर 6.9 मिलियन से अधिक लोगों की जान ले ली है। इस वायरस के उभरने के बाद से 768 मिलियन से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है। WHO ने मार्च 2020 में इस प्रकोप को महामारी घोषित किया था और इस साल मई में COVID-19 के लिए वैश्विक आपातकालीन हालातों को भी खत्म कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+