WHO की चेतावनी- कोविड "सुनामी" हेल्‍थ सिस्‍टम को ध्‍वस्‍त कर देगी

WHO's warning - Kovid "tsunami" will destroy the health system

जिनेवा, 29 दिसंबर। कोरोना और नए वेरिएंट ओमिक्रान के मामले दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी कि ओमिक्रॉन और डेल्टा कोविड -19 मामलों की सुनामी पहले से ही अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर रही हैं स्‍वास्‍थ प्रणालियों पर और अधिक दबाव डालेगी। ये कोरोना की सुनामी मौजूदा हेल्‍थ सिस्‍टम को ध्‍वस्‍त कर सकती हैं।

covid

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डेल्टा और ओमिक्रॉन दोनों साथ आने से मुश्किलें बढ़ कई हैं। कोविड पॉजिटिव केसों में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हुई है जिससे अस्पताल में भर्ती होने वालों और इससे होने वाली मौतों में वृद्धि हुई।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि पिछले सप्ताह विश्‍व स्‍तर पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस दोनों देशों में बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

Recommended Video

      Covid संकट पर WHO की चेतावनी, कहा- यह 'सुनामी' हेल्थ सिस्टम को ध्वस्त कर देगी | वनइंडिया हिंदी

      डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं अत्यधिक चिंतित हूं कि तेजी से फैलने वाला ओमिक्रॉन और डेल्टा एक ही समय में आने से कोरोना की सुनामी आ रही है। यह पहले से ही थके हुए स्वास्थ्य कर्मियों, और स्वास्थ्य प्रणालियों के पतन के कगार पर अत्यधिक दबाव डाल रहा है और आगे भी जारी रखेगा।

      डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव न केवल नए कोरोनोवायरस रोगियों के कारण था, बल्कि बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी कोविड से बीमार पड़ रहे थे। वहीं जिन लोगों को वैक्‍सीन नहीं लगी है उनमें संक्रमण से मरने का खतरा कई गुना अधिक है।
      डब्ल्यूएचओ ने 2021 में कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई पर विचार किया और उम्मीद की कि अगले साल महामारी के तीव्र चरण का अंत होगा - लेकिन चेतावनी दी कि यह अधिक से अधिक वैक्सीन इक्विटी पर निर्भर करेगा।

      डब्ल्यूएचओ चाहता था कि हर देश में 40 प्रतिशत आबादी को साल के अंत तक पूरी तरह से टीका लगाया जाए और 2022 के मध्य तक 70 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य रखा गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+