ईरान की जेल से रिहा हुई 'जोंबी एंजेलीना जोली' सहर ताबर कौन हैं? कैसे हो गया ऐसा विचित्र हाल
सहर ताबर की गिरफ्तारी ईरान की पुलिस ने साल 2019 में ईशनिंदा के आरोप में की गई थी। सहर ताबर पर आरोप लगा था, कि उन्होंने अल्लाह की शान में गुस्ताखी की है।
Zombie Angelina Jolie: ईरान की इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर सहर ताबर को जेल से रिहा कर दिया गया है और उनके चेहरे को देखने के बाद एक वक्त हैरान होने वाली दुनिया ने राहत की सांस ली है। ईरान की सरकार ने सहर ताबर को उस वक्त जेल से रिहा करने का फैसला किया, जब देश में 22 साल की एक लड़की महसा अमीनी की पिछले महीने पुलिस हिरासत में मौत होने के बाद से लगातार आंदोलन किए जा रहे हैं और महिलाएं हिजाब के खिलाफ भारी प्रदर्शन कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सहर ताबर को ईरान की जेल से 14 महीने के बाद रिहा किया है। ऐसे में कौन हैं सहर ताबर और उन्होंने उन बदनाम तस्वीरों के बारे में क्या खुलासा किया है? उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया? आइए समझते हैं।

क्यों किया गया था गिरफ्तार?
सहर ताबर की गिरफ्तारी ईरान की पुलिस ने साल 2019 में ईशनिंदा के आरोप में की गई थी। सहर ताबर पर आरोप लगा था, कि उन्होंने अल्लाह की शान में गुस्ताखी की है। इसके साथ ही उनके खिलाफ कई और मामले दर्ज किए गये थे। सहर ताबर इंस्टाग्राम पर अपनी विकराल तस्वीरों के लिए जानी जाती हैं। हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री एंजलीना जोली की तरह दिखने के चक्कर में सहर ने अपना ऐसा हाल कर लिया था और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होती रहती हैं। वहीं, ईरानी इंस्टाग्राम पर एक वक्त उनके करीब 5 लाख फॉलोवर्स हो गये थे।

'जोंबी एंजेलीना जोली'
सहर ताबर, जिनका असली नाम फतेमेह खिशवंद है, उन्होंने 2017 में इंस्टाग्राम पर अपनी 'जोबी जैसी' तस्वीरों के जरिए प्रसिद्धि हासिल की थीं। उनकी तस्वीरों ने अचानक सोशल मीडिया पर दुनिया को चौंका डाला था और वो देखते ही देखते पूरी दुनिया में वायरल हो गईं थीं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक,वह एक रेजर-शार्प जॉलाइन, धँसा गाल, एक बढ़े हुए पाउट, बर्फीले नीले कॉन्टैक्ट लेंस, कार्टून की तरह उभरी हुई नाक और धुली हुई त्वचा के साथ काफी भयंकर दिखाई दे रहीं थीं। वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान में जन्मी सहर ने ब्रिटिश अखबर इंडिपेंडेंट को दिए गये एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में कहा था, कि उनका भूत जैसा दिखने वाला ये लुक एक प्लास्टिक सर्जरी की वजह से हुआ है। सहर ने इस बात को स्वीकार किया था, कि उनके शरीर का ये हाल फैशन कराने के चक्कर में हुआ और उन्होंने अपने नाक, होंठ के साथ चेहरे के ज्यादातर हिस्सों का प्लास्टिक सर्जरी करवाया है। लेकिन, बाद में पता चला था, कि सहर ने ऐसा सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करने के लिए किया था।

प्रसिद्ध होने के लिए चेहरा बिगाड़ा
बाद में सहर ताबर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को कबूल करते हुए कहा था, कि इंस्टाग्राम पर उनकी जो तस्वीरें पहले मौजूद थीं, वो कंप्यूटर पर बनाया गया था। तबर ने खुलासा करते हुए कहा कि, बचपन से ही वो प्रसिद्ध होना चाहतीं थीं और उनका मानना था, कि साइबरस्पेस के जरिए वो आसानी से प्रसिद्ध हो सकती हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी तस्वीरों को कंप्यूटर पर एडिट करना शुरू कर दिया। वहीं, द सन के अनुसार उन्होंने कहा कि, "अभिनेत्री बनने की तुलना में यह बहुत आसान था।" इससे पहले, सहर ने दावा किया था कि मेलफिकेंट अभिनेता की तरह दिखने के लिए उनकी 50 से ज्यादा बार सर्जरी की गई थी। हालांकि, साल 2017 में रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने बताया कि, असल में सहर की सारी तस्वीरें कंप्यूटर पर बनाई गईं हैं और उन्होंनै ऐसा सिर्फ मनोरंजन के लिए किया था। सहर ने स्पुतनिक से कहा था, कि "हर बार जब मैं एक फोटो पब्लिश करती हूं, तो मैं अपने चेहरे को तेजी से मजाकिया तरीके से रंगती हूं।" उन्होंने कहा कि, "यह खुद को व्यक्त करने का एक तरीका है, एक तरह की कला है। मेरे प्रशंसक जानते हैं कि यह मेरा असली चेहरा नहीं है।"

क्यों की गईं गिरफ्तार?
बीबीसी के अनुसार, सहर को अक्टूबर 2019 में "ईशनिंदा, हिंसा भड़काने, अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने, देश के ड्रेस कोड का अपमान करने और युवाओं को बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं, ईरानी सरकार ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया। द गार्जियन के अनुसार, सहर ने एंजेलिना जोली से उनकी रिहाई के लिए कैम्पेन चलाने का आग्रह करते हुए कहा था कि, "इस्लामिक गणराज्य में महिलाओं को पीड़ा देने का इतिहास रहा है। हमें इस लैंगिक रंगभेद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है।" लेकिन, साल 2020 में सहर को 10 साल की जेल की सजा सुना दी गई। ईरानी-अमेरिकी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने तब एंजेलिना जोली से मदद की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि, "ईरानी इंस्टाग्रामर को 10 साल जेल की सजा मिली है, जिसने एक ज़ोंबी एंजेलीना जोली बनने के लिए मेकअप और फोटोशॉप का इस्तेमाल किया। सहर तबर केवल 19 साल की हैं। उनके मजाक ने उन्हें जेल में डाल दिया। अपनी मासूम बेटी को छुड़ाने के लिए उसकी मां रोज रोती है। प्रिय एंजेलीना जोली! हमें यहां आपकी आवाज चाहिए। हमारी मदद करें।" ये ट्वीट उन्होंने 2020 में सहर को सजा मिलने के बाद किया था।

विश्वभर से की गई रिहा करने की मांग
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी सहर की रिहाई की मांग की थी। मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के रिसर्च डायरेक्टर फिलिप लूथर ने द सन के हवाले से कहा कि, "ऐसा लगता है कि सहर तबर को पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट के संबंध में हिरासत में लिया गया था।" उन्होंने कहा कि, "अगर वास्तव में ऐसा है, तो उसे तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया ऐप्स पर तस्वीरें साझा करना कोई अपराध नहीं है।" हालांकि, बाद में ये भी खबर आई, कि सहर ने कहा कि, उनका इरादा एकेडमी अवार्ड विनर एंजलीना जोली या फिर टिम बर्टन की कॉर्प्स ब्राइड की तरह अपना चेहरा बनाने का इरादा नहीं था। और उन्होंने सिर्फ मनोरंजन और मजाक के लिए ही कंप्यूटर पर अपनी ऐसी तस्वीरों को तैयार किया था, और इसके पीछे उनका बचपना और दोस्तों के बीच शरारत करना था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ऐसी हरकत के लिए माफी भी मांगी और कह था, कि 'मेरी मां मुझे ऐसा नहीं करने के लिए कहती थीं, लेकिन मैंने उनकी बात नहीं सुनी। कभी-कभी किसी अजनबी या दोस्त जो कहते हैं, उसमें आप बह जाते हैं, जबकि आपके माता-पिता के शब्द ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं।"
-
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Iran Frozen Funds: शांति वार्ता पर लगा ग्रहण! ईरानी पैसों पर से अमेरिका नहीं हटाएगा प्रतिबंध -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Hormuz Crisis: सीजफायर के बावजूद नहीं खुला होर्मुज! ईरान भूल गया अपनी बिछाई Sea-Mines! गलती या साजिश? -
Islamabad Peace Talk LIVE: अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर संपन्न, लिखित प्रस्तावों का हुआ आदान-प्रदान -
US Iran: होर्मुज में पहुंचे अमेरिका के मिसाइल डिस्ट्रॉयर! ईरान ने दी आखिरी चेतावनी, क्या फिर से भड़केगी जंग? -
Explained: JD Vance की अग्नि परीक्षा क्यों है इस्लामाबाद पीस टॉक? अमेरिका का क्या-क्या लगा दांव पर? -
Hormuz Mine Clearance: LPG-तेल की किल्लत होगी खत्म! होर्मुज में बारूद हटाने उतरी अमेरिकी सेना, ईरान हैरान -
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान












Click it and Unblock the Notifications