कौन हैं 'डचेज ऑफ कार्नवाल' कैमिला, जो बन सकती हैं ब्रिटेन की महारानी, जिनसे दुनिया करती है नफरत!
शाही परिवार पर किताब लिखने वाले इतिहासकार कोएनिग लिखते हैं कि, कैमिला की एंड्रयू से शादी के शुरुआती वर्षों में प्रिंस चार्ल्स के साथ उनके रिश्ते को प्लेटोनिक बना दिया गया था।
लंदन, फरवरी 06: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश लोगों के लिए लिखित संदेश जारी करते हुए कहा है कि, प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर 'डचेज ऑफ कार्नवाल' कैमिला महारानी बनेंगी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शनिवार को राष्ट्र के नाम 'प्लेटिनम जुबली' संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने कैमिला के नाम का समर्थन किया है और कहा है कि, उन्होंने शाही घराने के भविष्य को नया आकार दिया है। लेकिन, ब्रिटिश महारानी की इस घोषणा के बाद ब्रिटेन में उनके फैसले पर लोगों में नाराजगी है और लोग प्रिंसेस डायना को याद कर रहे हैं। लोगों का कहना है, कि भले ही कैमिला ब्रिटेन की अगली महारानी बन जाएं, लेकिन वो प्रिंसेस डायना का स्थान नहीं ले सकती हैं। आखिर कैमिला कौन हैं और कैमिला को लेकर लोगों में इतना गुस्सा क्यों है, आईये जानते हैं।

कैमिला बनेंगी नई महारानी!
ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ ने इच्छा जताई है कि, प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला को 'क्वीन कंसोर्ट' के तौर पर जाना जाएगा। ब्रिटिश महारानी ने अपनी ताजपोशी के 70 साल पूरे होने पर अपनी बहू कैमिला को लेकर कई आशाओं का जिक्र किया है। 95 साल की हो चुकी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राष्ट्र के नाम लिखित संदेश जारी करते हुए लिखा है कि, 'आप सभी लोगों के समर्थन के लिए मैं आप सभी लोगों का आभार जता रही हैं। आप लोगों ने मेरे प्रति जो निष्ठा और प्यार जताया है, उसके लिए मैं आप लोगों का सदा आभारी रहूंगी।' ब्रिटिश महारानी ने आगे लिखा है कि, 'वक्त आने पर जब मेरा बेटा प्रिंस चार्ल्स महाराज बनेगा, तो मुझे उम्मीद है कि आप उसे और उसकी पत्नी कैमिलो को उसी तरह से समर्थन देंगे, जो आपने हमें दिया है'। कैमिला के नाम का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि, 'मेरी इच्छा है कि, वक्त आने पर कैमिला को 'क्वीन कंसोर्ट' के रूप में जाना जाए'।

कौन हैं कैमिला रोजमेरी?
कैमिला का पूरा नाम कैमिला रोजमेरी शैंड है और उनका जन्म 17 जुलाई 1947 को लंदन में हुआ था। कैमिला ने दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने एंड्र्यू पार्कर बॉल्स से 1973 में की थी, लेकिन साल 1995 में दोनो का तलाक हो गया। और फिर साल 2005 में उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से दूसरी शादी की। कैमिला के पिता मेजर ब्रूस शैंड, ईस्ट ससेक्स के वाइस लॉर्ड लेफ्टिनेंट थे, जबकि उनकी मां रोजलिंड एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ब्रिटेन के शाही परिवार में कैमिला के परिवार को ऊंचा स्थान प्राप्त था और लंदन में कैमिला के परिवार की काफी प्रतिष्ठा है। कैमिला ने फ्रांस और स्विटजरलैंड में पढ़ाई की है। पढ़ाई से लौटने के बाद करीब सात सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कैमिला ने साल 1973 में एंड्रयू पार्कर बाउल्स से शादी कर ली थी।

कैसे हुई प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात?
साल 1971 में एंड्र्यू से शादी से दो साल पहले 24 साल की कैमिला की पहली मुलाकात प्रिंस चार्ल्स से हुई थी और उस वक्त प्रिंस चार्ल्स 22 साल के थे। एक पोलो मैच के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। लेकिन, कुछ लोगों का कहना है कि, दोनों की मुलाकात दोस्तों की एक पार्टी में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलाकात के वक्त ही दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो गये थे और अगले 18 महीनों में दोनों काफी करीब आ गये थे। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, दोनों का लव अफेयर्स धीरे धीरे चर्चा में आने लगा था।

क्यों नहीं की दोनों ने शादी?
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, कैमिला और प्रिंस चार्ल्स के बीच अफेयर तो चल रहा था, लेकिन प्रिंस चार्ल्स जानते थे, कि कैमिला के साथ उनकी शादी नहीं हो सकती है। प्रिंस चार्ल्स को डर था कि शाही परिवार के लोग कैमिला को स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि कैमिला का परिवार शाही परिवार की तरह कुलीन नहीं था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, प्रिंस चार्ल्स ने इसी डर से कैमिला के साथ रिश्ता खत्म कर लिया और फिर साल 1973 में कैमिला और एंड्रयू पार्कर बाउल्स से सगाई हो गई। बताया जाता है कि, कैमिला की शादी के बाद प्रिंस चार्ल्स ने उन्हें एक संदेश भेजा था, जिसमें उन्होंने उनसे शादी नहीं करने के लिए अफसोस जताया था।

शादी के बाद रहा 'अवैध संबंध'
शाही परिवार पर किताब लिखने वाले इतिहासकार कोएनिग लिखते हैं कि, कैमिला की एंड्रयू से शादी के शुरुआती वर्षों में प्रिंस चार्ल्स के साथ उनके रिश्ते को प्लेटोनिक बना दिया गया था। लेकिन 1978 की शुरुआत में कैमिला के दूसरे बच्चे लौरा के जन्म के तुरंत बाद यह जोड़ी फिर से संबंधों में आ गई थी और दोनों के बीच कथित तौर पर 'शादी के बाद संबंध' बन गये थे। प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के बीच यह दूसरा अफेयर था, जो साल 1981 में प्रिंस चार्ल्स की प्रिंसेस डायना से सगाई होने तक चला। 1980 के दशक में कैमिला चार्ल्स की करीबी दोस्त और विश्वासपात्र बनी रही। इस जोड़ी को एक साथ थिएटर में जाते और एक ही पार्टियों में भाग लेते देखा गया। हालांकि, बाद में प्रिंस चार्ल्स ने कई बार दावा किया कि, वो प्रिंसेस डायना के प्रति वफादार रहे।

डायना को प्रिंस चार्ल्स ने दिया धोखा?
1989 में लंदन में लेडी एनाबेल गोल्डस्मिथ के घर पर कैमिला की बहन एनाबेल इलियट की 40 वीं जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने के दौरान प्रिंसेस डायना की कैमिला से मुलाकात हुई थी। लेखक एंड्रयू मॉर्टन की 1992 की विवादास्पद किताब डायना: हर ट्रू स्टोरी के अनुसार, पार्टी में प्रिंसेस डायना की कैमिला से मुलाकात हुई थी, जिसमें प्रिंसेस डायना ने कैमिला से कहा था, कि, 'मुझे पता है कि आपका और प्रिंस चार्ल्स के बीच में क्या चल रहा है और आपको ये पता होना चाहिए कि आप दोनों के रिश्ते के बारे में मुझे सबकुछ पता है।' लेखिक
मॉर्टन का दावा है कि, कैमिला ने डायना से कहा था कि "आपको दुनिया के सभी पुरुष प्यार करते हैं और आपके दो खूबसूरत बच्चे हैं, आपको और क्या चाहिए?", जिस पर डायना ने जवाब दिया था "मुझे मेरा पति चाहिए।"

सड़क हादसे में प्रिंसेस डायना की मौत
बताया जाता है कि, प्रिंसेस डायना अपने पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर से काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं और फिर एक दिन वो परेशान होकर काफी तेज रफ्तार कार चला रहीं थीं और फिर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें प्रिंसेस डायना की मौत हो गई थी। इस हादसे के लिए कई लोग प्रिंस चार्ल्स और कैमिला को ही दोषी ठहराते हैं। प्रिंसेस डायना की मौत के कई महीनों बाद तक प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने अपने रिश्ते को काफी लो-प्राफाइल रखा। वहीं, मेजेस्टी पत्रिका के संपादक, शाही विशेषज्ञ इंग्रिड सीवार्ड ने एक बार कहा था कि, "कैमिला दुष्ट चुड़ैल और शादी को बर्बाद करने वाली महिला है, जिससे पूरी दुनिया नफरत करती है।"

प्रिंस चार्ल्स और कैमिला की शादी कैसे हुई?
प्रिंसेस डायना की मौत के 18 महीने के बाद प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने पहली बार एक जोड़ी के तौर पर सार्वजनिक उपस्थिति दिखाई और जोड़ी ने संकेत दिया कि उनका लंबे समय से अफेयर चल रहा है। वहीं, 10 फरवरी 2005 को प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने शादी कर ली। जिसमें कैमिला ने एक अंगूठी पहनी थी जिसे व्यापक रूप से रानी माँ के संग्रह से माना जाता था। जिसके बाद आधिकारिक तौर पर कैमिला ब्रिटिश शाही परिवार में शामिल हो गईं। लेकिन, ब्रिटेन के लोग अभी भी प्रिसेंस डायना को ही असली क्वीन मानते हैं। जब क्वीन एलिजाबेथ ने कैमिला को अगली महारानी बनाने की इच्छा जताई, तो इसपर ब्रिटेन में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और ज्यादातर लोगों का कैमिला को अब भी विलेन ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि, कैमिला भले ही महारानी बन जाएं, लेकिन वो प्रिंसेस डायना की तरह लोगों के दिल में नहीं समा सकती हैं।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications