कौन हैं पंडित राकेश भट्ट? जिन्होंने अमेरिका में DNC मंच पहली बार हिंदू धर्म का श्लोक पढ़ा, वायरल हुआ वीडियो

Pandit Rakesh Bhatt (Hindu priest): डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) के तीसरे दिन की शुरुआत हिंदू पुजारी राकेश भट्ट द्वारा वैदिक प्रार्थना के साथ एक अनोखे अंदाज में हुई। मैरीलैंड के श्री शिव विष्णु मंदिर के पुजारी राकेश भट्ट ने "ओम शांति शांति" के मंत्रों के साथ एकजुट देश के लिए आशीर्वाद मांगा।

बेंगलुरू के एक प्रतिष्ठित हिंदू पुजारी पंडित राकेश भट्ट ने जिस तरह से पहली बार शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में आयोजित डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (DNC) के तीसरे दिन के कार्यक्रम में आध्यात्मिकता का परिचय दिया, वो लोगों के मन को भा गया है। पंडित राकेश भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर ने शेयर किया है और सनातन परंपरा को श्रेष्ठ बताया है।

Pandit Rakesh Bhatt Hindu priest

कमला हैरिस के लिए समर्थन जुटाने के लिए रखा गया था कार्यक्रम

डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से आयोजित इस महत्वपूर्ण अवसर पर, पंडित राकेश भट्ट ने पारंपरिक हिंदू प्रार्थना के साथ सत्र का नेतृत्व किया, जिसमें प्राचीन भारतीय अवधारणा 'वसुधैव कुटुम्बकम' का आह्वान किया गया, जिसका अर्थ है 'पूरा विश्व एक परिवार है।'

पंडित राकेश भट्ट ने कौन से श्लोक पढ़ें?

राकेश भट्ट ने मंत्रोच्चार के बाद वैदिक मंत्र का अनुवाद किया। उन्होंने संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण किया और फिर उनका अंग्रेजी अनुवाद बताया। भारतीय-अमेरिकी पंडित राकेश भट्ट ने शिकागो में तीसरे दिन की कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा, "भले ही हमारे बीच मतभेद हों, लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है तो हमें एकजुट होना चाहिए और यह हमें सभी के लिए न्याय की ओर ले जाता है।"

राकेश भट्ट ने मंत्रों के जरिए कहा,

''भले ही हमारे बीच मतभेद हों, लेकिन जब राष्ट्र की बात आती है तो हमें एकजुट होना होगा और यह हमें सभी के लिए न्याय की ओर ले जाएगा। हमें एकमत होना चाहिए। हमारे दिमाग एक साथ सोचें। हमारे दिल एक साथ धड़कें। यह सब समाज की बेहतरी के लिए है। यह हमें शक्तिशाली बनाए ताकि हम एकजुट हो सकें और अपने देश को गौरवान्वित कर सकें।''

राकेश भट्ट ने आगे कहा, ''हम एक सार्वभौमिक परिवार हैं। सत्य हमारा आधार है और हमेशा जीतता है। हमें असत्य से सत्य की ओर ले चलो। अंधकार से प्रकाश की ओर, और मृत्यु से अमरता की ओर। ओम शांति शांति शांति।"

who is Pandit Rakesh Bhatt: कौन हैं पंडित राकेश भट्ट?

🔴 राकेश भट्ट एक पारंपरिक माधवा ब्राह्मण परिवार से आते हैं। राकेश भट्ट बेंगलुरु के रहने वाले हैं लेकिन बाद में वह अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

🔴 राकेश भट्ट ने प्रशिक्षण उनके गुरु, उडुपी अष्ट मठ के श्री पेजावर स्वामीजी के मार्गदर्शन में हुआ है, जहां तंत्रसार (माधव) आगम और ऋग्वेद का अध्ययन किया है।

🔴 राकेश भट्ट संस्कृत, अंग्रेजी और कन्नड़ में स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है। राकेश भट्ट ने जयचामाराजेंद्र कॉलेज और बेंगलुरु में ओस्टीन कॉलेज से शिक्षा ली है, जहां उन्होंने कन्नड़ और अंग्रेजी में पढ़ाई की है।

🔴 राकेश भट्ट की शैक्षणिक उपलब्धियों ने उन्हें मंत्रालय, उत्तरादि मठ और उडुपी अष्ट मठ जैसे संस्थानों से "सत्शास्त्र विद्वान" सम्मान दिलाया है।

🔴 जुलाई 2013 में श्री शिव विष्णु मंदिर (SSVT) में अपनी नियुक्ति से पहले राकेश भट्ट ने उडुपी अष्ट मठ के साथ काम किया और सलेम राघवेंद्र स्वामी कोइल और बद्रीनाथ में अस्थायी भूमिकाएं निभाई थी।

🔴 राकेश भट्ट के तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, अंग्रेजी, तुलु और संस्कृत में उनकी दक्षता विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के बारे में उनके व्यापक ज्ञान को दर्शाती है।

🔴 राकेश भट्ट ने उडुपी अष्ट मठ में कुछ समय बिताने के बाद कुछ समय के लिए बद्रीनाथ और राघवेंद्र स्वामी कोइल, सेलम में भी काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+