Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Miguel Uribe: कौन हैं मिगुएल उरीबे? कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर बरसाईं गईं गोलियां, हालत नाजुक

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा (Bogota) से एक बड़ी घटना सामने आई है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी नेता और सीनेटर मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe Turbay) पर शनिवार को बोगोटा के फोंटिबोन इलाके में एक चुनावी रैली के दौरान गोली चली। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना को देश में दशकों में पहला बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है और स्थिति बेहद नाज़ुक बनी हुई है। मिगुएल उरीबे की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

Miguel Uribe

मिगुएल उरीबे कुमार कौन हैं?

39 वर्षीय मिगुएल उरीबे तुरबाय कोलंबिया के कंजर्वेटिव विपक्षी दल डेमोक्रेटिक सेंटर के एक सीनियर सीनेटर और अगले वर्ष होने वाले 2026 चुनावों के संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे के दल से ताल्लुक रखते हैं- लेकिन दोनों आपस में संबंधित नहीं हैं।

मिगुएल उरीबे की मां की भी हो चुकी है हत्या

उरीबे की मां दियाना तुरबाय एक पत्रकार थीं। उनकी मौत 1991 में एक बचाव अभियान के दौरान हो गई थी। उन्हें ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार के मेडेइन गिरोह ने अगवा कर लिया था और बाद में हत्या कर दी थी।

मिगुएल उरीबे पर कैसे हुआ हमला?
शनिवार शाम एक राजनीतिक रैली में उरीबे मंच पर बोल रहे थे, तभी हथियारबंद हमलावरों ने उनके पीछे से कई राउंड फायर किए। हमले के बाद उन्हें खून से लथपथ अवस्था में पाया गया। उन्हें तुरंत मेडिकल सेंटर में ले जाया गया जहां उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी
हमले के तुरंत बाद एक संदिग्ध गिरफ़्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक 15 वर्षीय नाबालिग है जिसे गोलीबारी की जगह पर ही हिरासत में लिया गया था। अभी जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां संभावित अन्य योजनाकारों की पहचान कर रही हैं ।

इस घटना पर सरकार और विपक्ष की प्रतिक्रिया
कोलंबियाई सरकार और विपक्षी दलों ने हमला की जोरदार निंदा की है और इसे लोकतंत्र और चुनी हुई राजनीति पर हमला बताया। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी में पूरी ताकत लगाने का वादा किया और हजारों डॉलर का इनाम घोषित किया। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

क्यों हो रहा यह हमला- और क्या मायने रखता है?
यह हमला देश में बिगड़ते राजनीतिक माहौल को उजागर करता है। खासकर राष्ट्रपति चुनाव से पहले, राजनीतिक जमीन और माहौल कितना संवेदनशील हो सकता है, यह घटना इसकी गवाही है। उरीबे जैसे राष्ट्रीय पहचान वाले नेता पर हमला, केवल व्यक्तिगत नहीं- बल्कि कोलंबिया की लोकतांत्रिक सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया की साख पर एक बड़ा सवाल है।

पहलगाम हमले पर सफाई देने पहुंचे बिलावल भुट्टो की फजीहत, अमेरिका ने जमकर लगाई लताड़, जैश के खिलाफ एक्शन की मांग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+