जेसन पामर कौन हैं.. जिन्होंने चुनाव में जो बाइडेन को चटाई धूल, हार से राष्ट्रपति चुनाव कैम्पेन पर कितना असर?
US Presidential Elections Super Tuesday 2024: अमेरिका में शायद कुछ ही लोग होंगे, जो आज से पहले जेसन पामर को जानते होंगे, लेकिन आज जेसन पामर हर किसी क जुबान पर हैं, क्योंकि उन्होंने समाओ कॉकस में राष्ट्रपति जो बाइडेन को धूल चटा दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम था, क्योंकि उस दिन 15 राज्यों में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता अपने पसंदीदा नेता का चुनाव कर रहे थे। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप के सामने निक्की हेली थीं, लेकिन बाइडेन के लिए ये मुकाबला एकतरफा माना जा रहा था।

मंगलवार के चुनाव को इसी वजह से सुपर ट्यूजडे कहा जा रहा था, क्योंकि इस चुनाव के आखिरी नतीजे जारी होने के साथ ही तय हो जाएगा, कि इस बार का चुनाव किन नेताओं के बीच लड़ जाएगा। हालांकि, अभी तक के नतीजों के मुताबिक, ये मुकाबला 2019 की ही तरह जो बाइडेन बनाम डोनाल्ड ट्रंप होने वाला है।
समाओ कॉकस हारे जो बाइडेन
डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को 13 राज्यों में आए नतीजों में 12 में हरा दिया है, जबकि एक राज्य वर्मोंट में निक्की हेली ने जीत हासिल की, लेकिन बाइडेन को समाओ कॉकस में चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा है।
समाओ कॉकस के लिए सिर्फ 91 वोट डाले गये, जिनमें से जेसन पामर को 51 वोट हासिल हुए, जबकि जो बाइडेन सिर्फ 40 वोट ही हासिल कर पाए। हालांकि, समाओ कॉकस की हार से जो बाइडेन के चुनावी कैम्पेन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्होंने 15 में से 15 राज्यों में पहले ही जीत हासिल कर ली है। समाओ एक एक अमेरिकी प्रशासित क्षेत्र है, जिसे राज्य नहीं माना जाता है।
52 साल के जेसन पामर ने समाओ में काफी बेहतरीन अंदाज में चुनावी कैम्पेन चलाया था और कॉकस से एक दिन पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, "वाशिंगटन डी.सी. को ऐसे राष्ट्रपति की लंबे समय से प्रतीक्षा है, जो अमेरिकी समोआ का वकील होगा। मलाइमी में मीट एंड ग्रीट यह जानने का एक आदर्श तरीका था, कि स्थानीय लोगों को सबसे ज्यादा क्या चाहिए। मतपत्र पर एक डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के रूप में, मैं लड़ाई के लिए यहां मौजूद हूं।"
वहीं, जीत हासिल करने के बाद समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पामर ने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे पता चला, कि मैं जीत गया हूं। मेरा फोन बंद हो गया था और मेरे दोस्त और अभियान कर्मचारी मुझे संदेश भेज रहे थे।"
उन्होंने कहा, कि "अब मैं दूर से प्रचार कर रहा हूं, ज़ूम टाउन हॉल कर रहा हूं, लोगों से बात कर रहा हूं, सुन रहा हूं उन्हें उनकी चिंताओं के बारे में बताएं और उनके लिए क्या मायने रखता है।"
चुनावी कैम्पेन के फाइनेंस रिकॉर्ड से पता चलता है, कि पामर ने इलेक्शन लड़ने के लिए अपनी कंपनी से 5 लाख डॉलर का ऋण लिया था। उन्होंने कहा, "जब आप मरेंगे, तो आप पैसे अपने साथ नहीं ले जा सकते। लेकिन आप यहां रहते हुए दुनिया को बदल सकते हैं।"

जेसन पामर कौन है?
पामर की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, कपलान एजुकेशन, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और एक प्रमुख प्रभावशाली इन्वेस्टमेंट फर्म, न्यू मार्केट्स वेंचर पार्टनर्स जैसे विभिन्न संगठनों में कार्यकारी और नेतृत्व पदों पर काम किया है।
वेबसाइट कहती है, "पामर ने एक दर्जन से ज्यादा सफल व्यवसायों के लिए निदेशक मंडल के एक विश्वसनीय सदस्य के रूप में काम किया है, जिनमें से कई को सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों द्वारा अधिग्रहित किया गया है।"
वेबसाइट पर आगे कहा गया है, कि "न्यू मार्केट्स के साथ अपने काम से पहले, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में तीन साल तक उप निदेशक के रूप में अपनी सेवा में उन्होंने कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और उद्यमियों में निवेश करके वंचित कॉलेज के छात्रों की मदद की।" पामर के पास वर्जीनिया विश्वविद्यालय से बी.ए. की डिग्री है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एम.बी.ए. भी हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications