Harmeet Dhillon: कौन हैं चंडीगढ़ में जन्मीं हरमीत ढिल्लों, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने की अरदास

Harmeet Dhillon: डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के बाद अमेरिका की राजनीति इस वक्त काफी गर्म है और उनकी लंबी जिंदगी के लिए रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान हरमीत ढिल्लों ने अरदास की है, जिसके बाद लोगों में ये जानने की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है, कि हरमीत ढिल्लों कौन हैं?

हरमीत ढिल्लों जब कार्यक्रम में मंच पर अरदास कर रही थीं, उस वक्त कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे और उन्हें पूरे श्रद्धा और आस्था से सुन रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद तमाम रिपब्लिकन नेता और कार्यकर्ता भी आस्था जता रहे थे।

Harmeet Dhillon

आपको बता दें, कि रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना गया है और ये कार्यक्रम डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के दो दिनों के बाद किया गया है।

कौन हैं हरमीत ढिल्लों?

भारतीय मूल की अमेरिकी वकील हरमीत ढिल्लों को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) में जब अरदास कर रही थीं, उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप पूरी तन्मयता के साथ उन्हें सुन रहे थे। कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष हरमीत ढिल्लों ने कुछ दिन पहले ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी मौजूदगी में यह प्रार्थना की है।

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "ये पिछले 48 घंटे हमारे जीवन के सबसे तीव्र, फिर भी सबसे प्रार्थनापूर्ण घंटे रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और उनके समर्थकों पर हुए जघन्य हमले ने हम सभी को रुकने और सांत्वना के साथ जवाब मांगने पर मजबूर कर दिया है। मैं सिख प्रवासियों के परिवार से आती हूं और मुझे आज रात आप सभी, मेरे साथी रिपब्लिकन और मेहमानों के साथ अपने विश्वास और परंपरा से एक प्रार्थना साझा करने का सम्मान मिला है, जिसका पालन दुनिया भर में 25 मिलियन से ज्यादा लोग करते हैं।"

उन्होंने कहा, "हम किसी भी नए काम से पहले अरदास प्रार्थना पढ़ते हैं, ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और उनसे सुरक्षा और सभी के लिए विनम्रता, सच्चाई, साहस, सेवा और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने में मदद मांगते हैं।"

जैसे ही उन्होंने प्रार्थना शुरू की, कई रिपब्लिकन प्रतिनिधियों और समर्थकों ने अपनी आंखें बंद कर लीं, अपने हाथ जोड़ लिए और उनके साथ प्रार्थना में शामिल हो गए और इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप उनकी ओर देख रहे थे।

हरमीत ढिल्लों ने प्रार्थना के बाद कहा, कि "प्रिय वाहेगुरु, हमारे एकमात्र सच्चे ईश्वर, हम आपको इस धरती पर अमेरिका को एक अद्वितीय आश्रय के रूप में बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं, जहां सभी लोग अपनी आस्था के अनुसार पूजा करने के लिए स्वतंत्र हैं। हम अपने प्यारे देश के लिए आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन चाहते हैं। कृपया हमारे लोगों को आगामी चुनाव के लिए मतदान करते समय बुद्धि का आशीर्वाद दें और कृपया चुनाव कराने वाले सभी लोगों को विनम्रता, ईमानदारी, कौशल और निष्ठा का आशीर्वाद दें।"

55 साल की हरमीत ढिल्लों का जन्म चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ था और वे संयुक्त राज्य अमेरिका में जाकर बस गईं। उन्हें बौद्धिक संपदा, अनुचित प्रतिस्पर्धा, नागरिक अधिकार, रोजगार भेदभाव और अन्य मामलों से जुड़े मामलों को लेकर लंबे वक्त तक काम करने का अनुभव है, और उनकी अपनी लॉ फर्म भी है। वह कभी ट्रम्प की वकील थीं और वूमन फॉर ट्रम्प संगठन की सह-अध्यक्ष थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+