कौन हैं भारत की Ghazala Hashmi? वर्जीनिया की बनीं पहली मुसलमान लेफ्टिनेंट गवर्नर का यूपी से भी है खास कनेक्शन
Who is Ghazala Hashmi: भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ गजाला हाशमी ने अमेरिका में नया इतिहास रचा है। वर्जीनिया की पहली मुस्लिम और साउथ एशिया मूल की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुने जाने के बाद गजाला हाशमी की हर ओर चर्चा हो रही है।
भारतीय मूल की गजाला हाशमी जैसी राजनेता की जीत ने अमेरिका की राजनीति में नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि भारत को गौरान्वित किया है। अमेरिका की जनता का भरोसा जीतने वाली भारत में जन्मीं गजाला हाशमी के बारे में जानते हैं और क्या है उनका यूपी से कनेक्शन?

61 वर्षीय गजाला हाशमी ने वर्जीनिया लेफ्टिनेंट गवर्नर पद की दौड़ में रिपब्लिकन जॉन रीड को हराया और ट्रंप प्रशासन का सामना करने के वादों पर अभियान चलाया।
कौन हैं गजाला हाशमी?
गजाला ने जॉर्जिया सदर्न यूनिवर्सिटी से बीए और एमोरी यूनिवर्सिटी, अटलांटा से अमेरिकी लिट्रेचर में पीएचडी की डिग्री हासिल की। इनके पति का नामअजहर रफीक और ये दो बेटियों की मां हैं। 1991 में वे रिचमंड में बस गईं, और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए लगभग 30 वर्षों तक बतौर प्रोफेसर अध्यापन कार्य से जुड़ी रही। 2019 में हाशमी ने राजनीतिक करियर की शुरूआत की।
सबसे पहले इन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराकर डेमोक्रेट पार्टी को वर्जीनिया सीनेट में वर्षों जीत दिलाने में अहम रोल निभाया थी। ईमानदार छवि और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े होने के बाद हाशमी की लोकप्रियता बढ़ती ही गई। हाशमी के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए 2024 में सीनेट की एजुकेशन एंड हेल्थ कमेटी का प्रेसिडेंट अप्वाइंट किया गया।
गजाला हाशमी का हैदराबाद से कनेक्शन
वर्जीनिया की पहली मुस्लिम लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी गई गजाला हाशमी का जन्म 1964 में हैदराबाद में हुआ। हैदराबाद गजाला का पैतृक शहर और ननिहाल है। हैदराबाद के मालकपेट में उन्होंने ने अपना बचपन बिताया है। गजाला हाजमी के चचेरे भाई पत्रकार रासिया ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है हाशमी का हैदराबाद से गहरा नाता है। इस जीत पर हैदराबाद में मौजूद उनके रिश्तेदार बहुत प्रसन्न हैं।
रसिया ने बताया कि गजाला हाशमी का अपने पैतृक और ननिहाल दोनों परिवारों से गहरा लगाव है। व्यस्त होने के बावजूद हाशमी लगभग दस साल पहले अपनी बड़ी बेटी के साथ हैदराबाद ऐतिहासिक स्थलों को जाकर देखा और अपने रिश्तेदारों से मिली।
क्यों अमेरिका शिफ्ट हो गया परिवार?
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गजाला हाशमी चार साल तक हैदराबाद में पली-बढ़ीं और उसके बाद अपने परिवार के साथ अमेरिका चली गईं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 61 वर्षीय हाशमी अपनी माँ और भाई के साथ अमेरिका चली गईं क्योंकि उनके पिता जॉर्जिया सदर्न यूनिवर्सिटी में पढ़ा रहे थे।
गजाला हाशमी का यूपी से क्या है कनेक्शन?
दरअसल, गजाला के पिता तनवीर हाशमी और मां जिया हाशमी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े थे। पिता तनवीर हाशमी का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से एमए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। बाद में वह अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने गजाला के पिता जॉर्जिया विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल रिलेशन में पीएचडी की और इंटरनेशनल एजुकेशन सेंटर की स्थापना की, जिसके वे निदेशक पद से रिटायर हुए।












Click it and Unblock the Notifications