कभी अलगाववादियों की रहनुमा, तो कभी पीएम ट्रूडो संग नजदीकियां.. कौन हैं कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जोली?

Who is Canada Foreign Minister melanie joly: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत और कनाडा आमने-सामने हैं, दरअसल प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमारे देश पर आरोप लगाया कि कनाडा नागरिक हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या में भारत का हाथ है। जिसके थोड़ी देर बाद ही कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने ऐलान किया कि 'भारतीय राजनयिक को यहां से निकाला जा रहा है।'

 melanie joly

हालांकि कनाडा के इस कदम पर भारत ने भी कड़ा कदम उठाया है। उसने दिल्ली स्थित कनाडाई उच्चायोग को समन भेजा और एक सीनियर डिप्लोमैट को निष्कासित करने का फ़ैसला किया है। कनाडा बनाम भारत को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जोली एक बार फिर से सुर्खिओं में आ गई हैं।

विवादों का दूसरा नाम है मेलोनी जोली

आपको बता दें कि जोली का नाम पहले भी कई विवादों में आ गया है, या यूं कह लें कि वो उनका और विवाद का चोली-दामन का साथ है। साल 2021 से वो कनाडा का विदेश मंत्रालय संभाल रही हैं लेकिन वो पेशे से वकील हैं। वो विदेश मंत्री बनने से पहले भी कई मंत्रालयों को भी संभाल चुकी हैं।

ब्रेसनोज कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की

आपको बता दें कि काफी तेज-तर्रार जोली लिबरल पार्टी से सांसद हैं और उन्होंने मॉन्ट्रियल यूनिवर्सिटी और ब्रेसनोज कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने साल 2013 में मेयर का चुनाव लड़ा था, उनके पिता का नाम क्लेमेंट जोली है, जो कि पेशे से अकाउंटेंट हैं।

फ्रेंच और अंग्रेजी को समानता दिलाना था

साल 2021 में जोली ने संसद में सी-32 बिल पेश किया था जिसका मकसद कनाडा में फ्रेंच और अंग्रेजी को समानता दिलाना था , जिसके लिए भी वो काफी चर्चित रही थीं।

अलगाववादियों के लिए रखती हैं सॉफ्टकार्नर

यही नहीं वो साल 2015 में जब उन्हें हेरिटेज मंत्री बनाया गया था तो भी उनका नाम कई विवादों में आया था, उन पर तानाशाही और अलगाववादियों को समर्थन देने और उनके प्रति सॉफ्टकार्नर रखने जैसे आरोप लगे थे जिसके बाद उनसे साल 2018 से ये विभाग छीन लिया गया था।

नेटफ्लिक्स डील पर बयान देकर फंसी थीं मेलोनी जोली

लेकिन इसी बीच जोली नेटफ्लिक्स पर दिए गई एक डील को लेकर भी दुनिया भर के विदेशी मीडिया में छाई रहीं क्योंकि उन्होंने कहा था कि नेटफिल्‍क्‍स देश में अगले पांच सालों में 500 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी, जिसके बाद क्यूबेट में नेटफिल्‍क्‍स पर टैक्स लगाने की मांग होने लग गई, जिसते बाद जोली काफी ट्रोल हुई थीं।

पीएम ट्रूडो संग उड़ चुकी हैं अफेयर की खबरें

यही नहीं और उनकी और जस्टिन टूडो की नजदीकियां भी अक्सर लोगों के बीच सुर्खियां बनी रहती हैं। जिस वक्त जस्टिन ने अपनी पत्नी सोफी से अलग होने की बात कही थी तो कहा गया था कि शायद दोनों के अलगाव का कारण जोली ही हैं, साल 2020 की मीडिया रिपोर्ट में भी दोनों के साथ लंच करने की बातें सामने आई थी, हालांकि इन बातों की अधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई। हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुए जी 20 कार्यक्रम में जस्टिन टूडो के साथ जोली भी भारत आई थीं।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या

आपको बता दें कि इस साल के 18 जून को खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की दो अज्ञात हमलावरों ने एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी, वो 1997 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए कनाडा गया था। भारत ने उसे 2020 में आतंकवादी घोषित किया था तो वहीं जस्टिन ट्रूडो ने उसे कनाडावासी करार दिया है। 2022 में पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग की थी, आपको बता दें कि वो बहुत सारे मामले में वांछित था।

नोट: देश-दुनिया की ताज़ा खबरों को पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें वनइंडिया हिंदी को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+