WHO एक्सपर्ट्स की सलाह, इन लोगों को लगनी चाहिए कोरोना की बूस्टर डोज
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। हालांकि अभी विश्वभर से कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिली है, लेकिन कोरोना का संकट अभी गया नहीं है। ऐसे में इस खरतनाक वायरस को मिटाने के लिए भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीनेशन का काम बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अकेले भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95 करोड़ से पार पहुंच चुका है, वहीं पूरी दुनिया में 6 अरब से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसी बीच अब WHO के एक्सपर्ट्स ने इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज के लिए कोविड बूस्टर डोज की सिफारिश की है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक्सपर्ट्स ने सलाह देते हुए इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज्ड के लिए एक्सट्रा COVID-19 जैब की सिफारिश की है। डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ ने 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए तीसरे सिनोफार्म, सिनोवैक कोविड खुराक देने की सलाह दी है।
दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैक्सीन सलाहकार ग्रुप ने सिफारिश करते हुए कहा है कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, उन्हें WHO की ओर से मंजूर की गई कोरोना वैक्सीन की एक एक्स्ट्रा डोज लगाई जानी चाहिए। बता दें कि कई देशों से कोरोना वैक्सीन के कम प्रभावशाली होने की खबरें सामने आई है, जिसके बाद वहां कोरोना की बूस्टर डोज पर काम किया जा रहा है।
Recommended Video
कई देशों के मेडिकल एक्सपर्ट्स ने बूस्टर डोज का समर्थन किया है। बूस्टर डोज का मतलब यह है कि कोरोना की दो खुराक लेने के बाद कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को तीसरी खुराक दी जाता है, जिनमें 60 साल की उम्र से ज्यादा के लोग, गंभीर बीमारी से ग्रस्ति लोगों को इसकी सलाह दी गई हैं।
थाईलैंड पर्यटकों के लिए फिर से खुलेगा
इधर, थाईलैंड 1 नवंबर को टीके लगाए गए पर्यटकों के लिए फिर से खुलने वाला है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा की ओर से दी गई जानकारी को शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications