पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की फिर इंटरनेशनल बेइज्जती, कॉल करने पर व्हाइट हाउस का बयान

नई दिल्ली, 28 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अपना अमेरिका दौरा करके भारत लौटे हैं। इस बीच पूरी दुनिया सहित पाकिस्तान ने देखा कि कैसे पीएम मोदी का जो बाइडेन ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी ने पहली बार जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। हालांकि ये पाकिस्तान को फूटी आंख भी नहीं भाया होगा। वहीं अब बाइडेन की ओर से अब तक इमरान खान को फोन नहीं करने पर व्हाइट हाउस का रिएक्शन सामने आया है।

Joe Biden

इमरान की शिकायत पर WH का बयान

दरअसल, हाल ही में अमेरिकी मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि 'बिजी' राष्ट्रपति बाइडेन ने उनसे फोन पर बात करने की अब तक जहमत नहीं उठाई। हालांकि वाशिंगटन को अफगानिस्तान को स्थिर करने में पाकिस्तान का समर्थन चाहिए था। वहीं अब इस पर पहली बार व्हाइट हाउस ने अपना बयान दिया है।

फोन करने को लेकर जानिए क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को रूटिन ब्रीफिंग के दौरान क्या बाइडेन की ओर से इमरान खान को जल्द ही फोन किया जा सकता है? के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास इस समय भविष्यवाणी करने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर वे एक कॉल करते हैं, हम निश्चित रूप से इसे आप सभी को पढ़कर सुनाएंगे। इसके साथ ही प्रेस सचिव ने बताया कि अमेरिका-पाकिस्तान दोनों देशों के बीच उच्च स्तर पर बातचीत हो रही है।

UN का भी उठा मुद्दा

ब्रीफिंग में इस बात का भी मुद्दा उठा कि जब राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ मीटिंग कर रहे थे, तो पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने UN में अफगानिस्तान में अमेरिका की कार्रवाइयों की तीखी आलोचना की, साथ ही उन्होंने प्रत्यक्ष संवाद की कमी पर अफसोस जताया, जिसका जवाब देते हुए जेन साकी ने कहा कि कि अमेरिका पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और बाइडेन प्रशासन के अन्य प्रमुख घटकों के नेताओं के साथ उच्च स्तर पर संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने इस समय हर विदेशी नेता के साथ बात नहीं की है, यह बिल्कुल सच है, लेकिन निश्चित रूप से उनके पास एक विशेषज्ञ टीम बिल्कुल ऐसा करने के लिए तैनात है। साकी ने यह भी कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान एक साथ काम करना जारी रख रहे हैं और उन पहलुओं पर काम कर रहे हैं जहां हम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+