दिसंबर 2022 से रूस के 20,000 सैनिकों की मौत: व्हाइट हाउस
अमेरिका की ओर से कहा गया है कि दिसंबर 2022 से रूस के 20 हजार सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 1 लाख से अधिक सैनिक घायल हुए हैं।

व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारी जॉन कर्बी ने बताया कि दिसंबर 2022 से रूस के 20000 से अधिक सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख से अधिक रूसी सैनिक घायल हुए हैं। कर्बी ने बताया कि रूस ने अपनी सेना को पूरी तरह से थका दिया है। रूस के 1 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जिसमे युद्ध में मारे गए लोगों की संख्या 20 हजार है।
कर्बी जोकि नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में बतौर रणनीतिक संवाद के को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाते हैं, उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों में से आधे वो लोग हैं जो रूस की प्राइवेट कंपनी वैगनर के लिए काम करते थे।
जिस तरह से वैगनर के नेता येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा था कि उनके ग्रुप के सिर्फ 94 लोगों की मौत हुई उसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कर्बी ने कहा कि यह हास्यास्पद बयान है।
कर्बी ने कहा कि रूस के सैनिकों के मरने का आंकड़ा हमे जमीनी खुफिया एजेंसी से प्राप्त हुआ है, जिसे हम लगातार इकट्ठा कर रहे हैं। हालांकि कर्बी ने यूक्रेन के सैनिकों को लेकर जानकारी नहीं दी है कि आखिर कितने यूक्रेन के सैनिकों की मौत हुई है।
कर्बी ने इसके साथ ही कहा कि इस युद्ध में यूक्रेन पीड़ित है, रूस युद्ध को भड़काने वाला है, लिहाजा मैं यह जानकारी यहां साझा नहीं करने जा रहा हूं क्योंकि यह यूक्रेन के लिए काफी कठिन हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications