14 जुलाई से 30300 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर लाया गया: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन, 23 अगस्त। अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच लोग देश छोड़ने के लिए मजबूर हैं। अमेरिकी सेना के वापस जाने से हालात काफी बदतर हो गए हैं। जो लोग देश छोड़कर जाना चाहते हैं उन्हें बाहर निकालने की लगातार कोशिश हो रही है। व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी करके इस बाबत जानकारी दी गई है कि अमेरिका के 8 सैन्य विमानों 7सी-17 और 1 सी-130 से अभी तक 1700 लोगों को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही 39 सहयोगी देशों के विमान भी यहां से 3400 यात्रियों को लेकर रवाना हो चुके हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई है कि 14 अगस्त के बाद से तकरीबन 30300 लोगों को सेना के व अन्य विमानों से बाहर निकाला जा चुका है। जुलाई माह के अंत तक तकरीबन 35500 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला जा चुका है।

us

यही नहीं व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 7800 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाला गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के सुरक्षा सलाहकार जेक सलिवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि 3900 लोगों को सेना द्वारा बाकी के 3900 लोगों को विदेशी सहयोगियों द्वारा अफगानिस्तान से पिछले 24 घंटों में कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट से निकाला जा चुका है।

इसके साथ ही अमेरिका की ओर से आईएसआईएसआई को लेकर भी चेताया गया है। लेकिन उनसे निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। अफगानिस्तान में जमीन पर जो सैनिक इस वक्त हैं वह किसी भी स्थिति से निपट सकते हैं और एयरपोर्ट की सुरक्षा कर सकते हैं। अमेरिकी सैनिक किसी भी तरह की चुनौती को अलग-थलग करने की कोशिश में जुटे हैं। बता दें काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। तालिबान के नियंत्रण में काबुल आने के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल है। जो लोग एयरपोर्ट जा रहे हैं उसमे से कई लोगों को तालिबान के लड़ाकों ने पीटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+