'भारत एक वर्ल्ड प्लेयर है...', बाइडेन और मोदी की मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं और व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया है। वहीं, बाइडेन परिवार की तरफ से आयोजित किए जाने वाले डिनर कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे।

वहीं, आज व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई है, जिसके बाद व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, कि 'भारत अब एक वर्ल्ड प्लेयर है...'

PM Modi US Visit

व्हाइट हाउस का मोदी-बाइडेन मुलाकात पर बयान

अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल कार्डिनेटर फॉर स्ट्रैटजिक कम्युनिकेशन के प्रमुख जॉन किर्बी ने आज व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, कि 'भारत एक वर्ल्ड प्लेयर है...'

जॉन किर्बी ने कहा, कि भारत एक "विश्व खिलाड़ी" होने के साथ-साथ सुरक्षा और स्थिरता का शुद्ध निर्यातक भी है और उन्होंने कहा कि वह संबंधों को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।

एएनआई के साथ स्पेशल इंटरव्यू में जॉन किर्बी ने कहा, कि "वे (भारत) पहले से ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और उससे आगे की सुरक्षा का निर्यात कर रहे हैं, और वे इंडो-पैसिफिक के लिए बनाए गये क्वाड में योगदान दे रहे हैं। हम I2U2 में भारत के साथ भाग ले रहे हैं। मुझे लगता है, कि भारत, मध्य-पूर्व के लिए एक बहुपक्षीय व्यवस्था है। इसलिए, भारत एक वैश्विक खिलाड़ी और सुरक्षा और स्थिरता का शुद्ध निर्यातक है।"

उन्होंने कहा, "और हम इसे और गहरा करने तथा इसे मजबूत होते देखना चाहते हैं।"

बुधवार (अमेरिकी सयम के मुताबिक) को वाशिंगटन डीसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बैठक के बारे में बात करते हुए, जॉन किर्बी ने कहा, कि नेताओं की चर्चा "भविष्य-केंद्रित" होगी।

अमेरिका और भारत के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, कि अगले कुछ दिनों में भारत और अमेरिका रक्षा सहयोग, साइबर, अंतरिक्ष, लचीली आपूर्ति श्रृंखला और जलवायु परिवर्तन के बारे में बात करने जा रहे हैं।

एएनआई के साथ स्पेशल इंटरव्यू में जॉन किर्बी ने कहा, कि "यह सब भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने और गहरा करने के बारे में है। यह वास्तव में एक भविष्योन्मुखी, भविष्य-केंद्रित चर्चा है।"

नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा

इससे पहले, पीएम मोदी ने नेशनल साइंस फाउंडेशन में 'स्किलिंग फॉर फ्यूचर' कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच विकास की गति को बनाए रखने के लिए प्रतिभा की एक पाइपलाइन को विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा करने के बाद कहा, कि "विकास की गति को बनाए रखने के लिए, भारत और अमेरिका को प्रतिभा की एक पाइपलाइन की आवश्यकता है। एक तरफ, अमेरिका के पास शीर्ष श्रेणी के शैक्षणिक संस्थान और उन्नत प्रौद्योगिकियां हैं। दूसरी तरफ, भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा फैक्ट्री है। इसीलिए, मेरा मानना है कि भारत-अमेरिका साझेदारी टिकाऊ और समावेशी वैश्विक विकास का इंजन साबित होगी।"

आपको बता दें, कि नेशनल साइंस फाउंडेशन, अमेरिका में वर्जीनिया के एलेक्जेंड्रिया में स्थित है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन गई थीं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डालना, जैसे नई शिक्षा नीति को लागू करना और शिक्षा और कौशल को एकीकृत करना, जैसे मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने अमेरिकी छात्रों से भारत आने का आग्रह किया और कहा, कि संयुक्त राज्य अमेरिका के सैकड़ों शिक्षक पहले से ही भारत में हैं और एक तकनीकी साझेदारी के तहत भारत में अपना योगदान दे रहे हैं।

आपको बता दें, कि पीएम मोदी गुरुवार को राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+