Qin Gang: 24 दिनों से गायब हैं चीनी विदेश मंत्री, टीवी एंकर से अफेयर की चर्चा, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

चीन के विदेश मंत्री क्विन गांग कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी विदेश मंत्री बीते 24 दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखें हैं। लोग विदेश मंत्री के गायब होने के पीछे तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

इस बीच चीनी विदेश मंत्रालय ने भी इस बारे में बयान दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उनके पास अभी भी विदेश मंत्री किन गांग की अनुपस्थिति के बारे में बताने लायक कोई भी जानकारी नहीं है।

Qin Gang missing news

इससे पहले चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि क्विन गांग 11-12 जुलाई को जकार्ता में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की बैठक में भाग नहीं लेंगे। मंत्रालय ने कहा कि किन गांग खराब सेहत के कारण सार्वजनिक उपस्थिति से गायब हैं।

बुधवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्विन गांग के पूर्ववर्ती वांग यी अगले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय ने इसके बाद से दैनिक ब्रीफिंग में पत्रकारों के सवालों को खारिज कर दिया है और विदेश मंत्री की अनुपस्थिति पर कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया।

57 साल के क्निन गांग को चीन की राजनीति में एक उभरता हुआ सितारा माना जाता है। वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पूर्व सहयोगी थे। जिनपिंग को उन पर इतना भरोसा है कि उन्होंने क्विन को ही अमेरिका में तैनात किया। लगभग दो साल तक अमेरिका में काम करने के बाद उन्हें दिसंबर में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया था।

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि चीनी विदेश मंत्री का देश की एक मशहूर टीवी एंकर फू शियाओटिऑन से अफेयर चल रहा है। इसका खुलासा होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। कहा जा रहा है कि अमेरिकी पत्रकार से उनका अफेयर कोई नया नहीं है। वह अमेरिका में चीन के राजदूत के अपने समय से उन्हें जानते हैं।

फू शियाओशियन ने पिछले साल एक बच्चे को भी जन्म दिया है। कुछ महीने पहले फू शियाओशियन का एक ट्वीट काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने नवजात बच्चे के साथ फोटो डाली थी। इसमें उन्होंने 'एक विजयी शुरुआत' कैप्‍शन डाला था। ये वही समय था जब क्विन ने स्‍टेट काउंसिलर की जिम्‍मेदारी संभाली थी।

इससे कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि वह विदेश मंत्री को बधाई दे रही थीं। कहा तो ये भी जा रहा है कि वह बच्चा विदेश मंत्री का ही है, क्योंकि अब तक टीवी एंकर ने ये खुलासा नहीं किया है कि उस बच्चे का पिता कौन है!

इस साल 19 मार्च को चीनी एंकर ने अपने वाल पर बिना किसी का नाम लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट कीं। चूंकि क्विन का जन्म 19 मार्च, 1966 को हुआ था, इसलिए लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये शुभकामना विदेश मंत्री को दी जा रही हैं।

इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही मा झाओक्सू को नया विदेश मंत्री नियुक्त कर सकते हैं। फिलहाल, वो सीनियर डिप्लोमैट हैं और उनको विदेश मंत्रालय में नंबर दो की पोजिशन हासिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+