Video: कौन है यह 'मिस्‍ट्री वुमन' जिसके एक इशारे पर सबसे ताकतवर शख्‍स पुतिन झुक गए

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन को दुनिया उनके सख्‍त रवैये के लिए तो जानती ही है साथ ही साथ उनका एक ऐसा पहलू भी है जो हमेशा चर्चा में रहता है। राष्‍ट्रपति पुतिन अपने अफेयर के किस्‍सों को लेकर भी हमेशा खबरों में रहते हैं। एक बार फिर से पुतिन इस वजह से चर्चा में आ गए हैं। पुतिन जो इस समय छुट्टियां मना रहे हैं और इस दौरान फिर से एक सीक्रेट लेडी ने उनको चर्चा का विषय बना दिया है।

 कौन है यह 'मिस्‍ट्री वुमन' जिसके एक इशारे पर सबसे ताकतवर शख्‍स पुतिन झुक गए

पुतिन की नई गर्लफ्रेंड!

पुतिन रूस के अपने फेवरिट रिसॉर्ट में इन दिनों ब्रेक पर हैं और पिछले दिनों जब वह एक चर्च के बाहर थे तो मीडिया की नजर एक ऐसी महिला पर पड़ी जिसे वह खुद ड्राइव करके लाए थे। काली मर्सिडीज में बैठी यह महिला पीछे की सीट पर थी तो पुतिन आगे बैठे थे। गाड़ी को पार्क करने के बाद पुतिन पीछे का दरवाजा खोलकर उन्‍हें बाहर आने के लिए कहते इससे पहले ही उस 'मिस्‍ट्री वुमन' ने पुतिन को दरवाजा बंद करने का इशारा किया। सामने मौजूद मीडिया की वजह से उस महिला ने कार का गेट बंद करने को कहा और दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स ने भी उसकी बात मान ली। लाल रंग के बैग के साथ नजर आई यह महिला कौन है और कैसी है इस पर सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन लोग यह मानकर चल रहे हैं कि यह पुतिन की नई गर्लफ्रेंड हो सकती है।

पिछले वर्ष जुड़ा था मॉडल से नाम

रूस के कई टीवी चैनल्‍स ने इस फुटेज को कट कर दिया है। इस महिला का चेहरा नजर नहीं आया है लेकिन सिर्फ उसके इशारे से समझा जा सकता है कि राष्‍ट्रपति पर उसका कितना गहरा प्रभाव है। पिछले वर्ष रूस की एक सुपरहॉट और सुपरसेक्‍सी सुपरमॉडल एलिशा खारशेवा के साथ पुतिन का नाम सामने आया था। एलिशा की उम्र सिर्फ 23 वर्ष है और वह पुतिन ने 40 वर्ष छोटी हैं। शादी के सवाल पर राष्ट्रपति पुतिन का जवाब एलिशा पहली बार उस समय खबरों में आई थीं जब उन्‍होंने वर्ष 2012 में राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन के जन्‍मदिन पर एक बिल्‍ली गिफ्ट की थी। साथ ही उन्‍होंने अपने एक गिफ्ट पर ब्‍लॉग भी लिखा जिसके टाइटल ने खूब हलचल मचाई थी।कुछ दिनों पहले लीडिंग यूएस वीकली ने राष्‍ट्रपति पुतिन का नाम मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोंक की एक्‍स वाइफ वेंडी डेंग के साथ जोड़ा था। वर्ष 2014 में पुतिन का पत्‍नी ल्‍यूडीमिला के साथ तलाक हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+