सोशल मीडिया पर मना नील आर्मस्ट्रांग की जीत का जश्न
कैलिफोर्निया। 20 जुलाई 1969 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति बने थे जिसने चांद पर पहला कदम रखा था। आर्मस्ट्रांग भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी इस उपलब्धि की वजह से 20 जुलाई को सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब याद किया।

आर्मस्ट्रांग नासा के स्पेसक्राफ्ट अपोलो 11 के साथ चांद पर पहुंचे थे और उनके साथ क्रू मेंबर्स बज एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस भी थे। अपोलो का मिशन मून 1961 में शुरू हुआ था और उस समय तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने कांग्रेस में अपने संबोधन में एक वादा किया था।
उन्होंने कहा था कि अमेरिका अपने स्पेस प्रोग्राम को इतना विस्तृत करेगा कि मानव को चांद तक पहुंचाया जाएगा। कैनेडी का यह भाषण रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरीन पहले अंतरिक्ष यात्री बनने के बाद ही आया था।
कैनेडी का सपना वर्ष 1969 में पूरा हुआ जब आर्मस्ट्रांग अपने दो और साथियों के साथ चांद पर पहुंचे। जब आर्मस्ट्रांग ने चांद पर पहला कदम रखा था तो उनके शब्द थे, 'इंसान का यह एक छोटा सा कदम मानवता के लिए बड़ी उछाल साबित होगा।'












Click it and Unblock the Notifications