Video:पायलट ने हाइवे पर रॉकेट से लैस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराकर पूछा आगे का रास्ता
कजाखिस्तान में एमआई-8 का पायलट उड़ान के बीच ही भूला रास्ता। हाइवे पर लैंडिंग कराकर पूछा आगे का रास्ता। ट्रक ड्राइवर ने बताया पायलट को रास्ता तो हाथ मिलाकर अदा किया शुक्रिया।
एश्टना। आपने अक्सर हाइवे पर कार के ड्राइवर को रास्ता भटकते हुए और फिर लोगों से आगे का रास्ता पूछते हुए देखा होगा। अगर किसी हेलीकॉप्टर का पायलट और वह भी मिलिट्री हेलीकॉप्टर का पायलट हो, वह रास्ता भूल जाए और फिर किसी कार ड्राइवर की तरह रास्ता पूछने लगे तो। आपको सुनकर पहले तो हंसी आएगी और फिर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। यह घटना हुई कजाखिस्तान में।

हेलीकॉप्टर में चार रॉकेट्स
कजाखिस्तान में एक ट्रेनी पायलट जो एमआई-8 हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था वह अपना रास्ता भटक गया। दिलचस्प बात है कि पायलट जो एमआई-8 हेलीकॉप्टर उड़ा रहा था, वह चार रॉकेट्स से लैस था। कजाखिस्तान में बर्फीले तूफान के बीच ही इस हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। इसके बाद हेलीकॉप्टर में से एक व्यक्ति बाहर आया और फिर उसने एक ट्रक ड्राइवर से आगे का रास्ता पूछा। माना जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर का नेविगेटर है जिसने रास्ता पूछा है। रास्ता जानने के बाद इस पायलट ने ट्रक ड्राइवर से हाथ मिलाकर उसे रास्ता बताने के लिए थैंक्स भी कहा। रशिया टुडे के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम की आवाज भी रेडियो में रिकॉर्ड हुई है और आसपास के लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए।
रक्षा मंत्रालय का बयान
जो रिकॉर्डिंग हुई है उसके मुताबिक लोग पूछ रहे हैं,'लगता है वे खो गए हैं। वह एक्टोबे का रास्ता पूछने आया है।' इस पर दूसरा व्यक्ति कहता है कि कोई मैदान में कैसे खो सकता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। कजाखिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ट्रेनी पायलट्स जो रास्ता खो गए थे वे एक पूर्वनियोजित एक्सरसाइज का हिस्सा थे जो उनकी लोकेशन तय करने के लिए शुरू की गई थी जिसमें उन्हें लोगों से रास्ता पूछना था। हालांकि हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने बेस पर वापस पहुंच गया था।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications