WhatsApp पर अब मैसेज डिलीट करने का झंझट होगा खत्म, आ रहा है एडिट का ऑपशन

अब आप व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बाद भी एडिट कर पाएंगे। जल्द ही कंपनी यह सुविधा यूजर्स को देने जा रही है।

नई दिल्ली, 02 जूनः हालांकि ट्विटर के पास अभी भी एडिट बटन नहीं है लेकिन अब यह आपके फेवरेट इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp पर उपलब्ध होने जा रहा है। व्हाट्सऐप खुद को अधिक इंटरैक्टिव और आकर्षक बनाने के लिए लगातार कई नए और दिलचस्प फीचर्स पर काम करता रहता है। इस बार व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए वह खास फीचर लेकर आ रही है जिसका इंतजार लोग कई सालों से कर रहे थे। अब आप व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के बाद भी एडिट कर पाएंगे। जल्द ही कंपनी यह सुविधा यूजर्स को देने जा रही है।

फिलहाल नहीं है एडिट बटन

फिलहाल नहीं है एडिट बटन

मौजूदा समय वॉट्सऐप के पास कोई भी एडिट बटन नहीं है। फिलहाल वॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज को डिलीट किया जा सकता है लेकिन एडिट नहीं किया जा सकता है, लेकिन वॉट्सऐप के नए फीचर में यूजर्स को ये सुविधा होगी कि वह मैसेज भेजने के बाद उसे एडिट कर पाएंगे। इससे पहले यूजर्स के पास मैसेज को एडिंग करने का विकल्प नहीं होता था, अगर उन्हें लगता है कि मैसेज गलत चला गया है या उसमें सुधार की आवश्यक्ता है तो वे उसे डिलीट करना ही बेहतर समझते थे।

बीटा वर्जन पर हो रहा काम

बीटा वर्जन पर हो रहा काम

फिलहाल मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप फिलहाल बीटा वर्जन पर एडिट बटन की टेस्टिंग कर रही है। वॉट्सऐप से जुड़े सभी इवेंट्स को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी ने पांच साल पहले इस फीचर पर काम करना शुरू किया था, लेकिन ट्विटर पर इसकी सूचना मिलने के तुरंत बाद इसे छोड़ दिया गया। हालांकि, पांच साल के अंतराल के बाद, व्हाट्सऐप ने फिर से एडिट फीचर पर काम करने पर विचार किया है। आने वाले अपडेट में यूजर्स को यह नई सुविधा मिल सकती है।

मिलेगा 35 रुपये तक का कैशबैक

मिलेगा 35 रुपये तक का कैशबैक

व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एक और सौगात दे रहा है। वाट्सएप के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को व्हाट्एसप जबरदस्त कैशबैक दे रहा है। आप अपने दोस्तों व अन्य लोगं व्हाट्सएप पेमेंट्स के जरिए पैसे भेजकर 35 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हें। हालांकि, यह कैशबैक अधिकतम तीन बार मिलेगा, इसके लिए कुछ नियम व शर्तों का पालन करना होगा।

पैसे भेजने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं

पैसे भेजने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं

खास बात यह है कि कैशबैक पाने के लिए आपके लिए पैसे भेजने की कोई न्यूनतम सीमा नहीं है। तीन बार कैशबैक पाने के लिए आपको तीन अलग-अलग लोगों को पैसे भेजने होंगे। वहीं अगर आप जिसे पेमेंट भेजना चाह रहे हैं और उसने पेमेंट के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो पहले उन्हें इनवाइट भेजना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+