चीन ने अपने देश में Facebook और Twitter के बाद Whatsapp को भी किया बैन
बीजिंग। चीन सरकार अपने देश में इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लगातार लगाम कसने का काम कर रही है। चीन में पहले फेसबुक और ट्वीटर को बैन करने के बाद, अब खबर आ रही है कि व्हाट्सऐप पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि, व्हाट्सऐप हैडक्वार्टर कैलिफोर्निया से इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नही आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपन ऑब्जर्वेटरी ऑफ नेटवर्क इंटरफेरेंस (ओओएनआई) ने सोमवार रात को बताया कि चीन के इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने 23 सितंबर से व्हाट्सऐप की सेवा बंद करनी शुरू कर दी थी। चीन में पिछले कुछ महीनों से चीन में व्हाट्सऐप सेवा में कुछ दिक्कतें भी आ रही थीं। वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय रक्षा अनुसंधान विश्लेषक टिमोथी हीथ के का मानना है कि चीन की सरकार को यह पसंद नहीं है कि व्हाट्सएेप में मजबूत एनिक्रप्शन का इस्तेमाल होता है
सोशल मीडिया पर लग रही है रोक
चीन इससे पहले अपने देश में फेसबुक और ट्वीटर जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर बैन लगा चुका है। इसके अलावा इंटरनेट सेंसरशिप को लेकर भी चीन ने नए नियम बनाए हैं, जहां चीनी नागरिक सेक्स, होमोसेक्सुअल और हस्तमैथुन जैसे शब्दों को इंटरनेट पर सर्च नहीं कर सकते हैं।
चीनी सरकार अपने देश के नागरिकों पर इंटरनेट पर हो रही हर गतिविधियों पर नजर रख रही है। यहां तक कि इंटरनेट सेंसरशिप के नए नियमों का उल्लंघन ना करे इसके लिए अलग से टीम का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications