तस्वीरों में देखिए फेसबुक हेडक्वार्टर में पीएम मोदी का अंदाज
कैलिफोर्निया। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक हेडक्वार्टर का दौरा किया। यहां टाउन हॉल में हुए एक क्यूएंडए सेशन के दौरान पीएम मोदी ने जिस अंदाज में कुछ खास सवालों के जवाब दिए वह अपने आप में काफी अहम हैं।
इस दौरान अपनी मां को याद करके वह भावुक भी हो उठे। ऐसे कई पलों का गवाह फेसबुक हेडक्वार्टर रविवार को बना। पीएम मोदी ने न सिर्फ लोगों के सवालों के जवाब दिए बल्कि उन्होंने भारत में और दुनिया में सोशल मीडिया की अहमियत को भी बताया।
फेसबुक फाउंडर मार्क जुकेरबर्ग ने भी अपनी एक फेसबुक पोस्ट में इसका जिक्र किया। जुकेरबर्ग के माता-पिता भी इस मौके पर वहां पर मौजूद थे। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और देखिए इससे जुड़ी कुछ खास तस्वीरें।

जुकेरबर्ग के माता-पिता से मिले पीएम मोदी
मार्क जुकेरबर्ग के माता-पिता भी टाउन हॉल में मौजूद थे। पीएम मोदी ने उनसे खास मुलाकात की और कहा कि जुकेरबर्ग जैसी संतान दुनिया को देकर उन्होंने दुनिया पर एक उपकार किया है।

आए थे 40,000 सवाल
जुकेरबर्ग ने इस दौरान बताया कि पीएम के लिए करीब 40,000 लोगों ने अपने सवाल भेजे थे।

पीएम का स्वागत करना सम्मान की बात
जुकेरबर्ग ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि फेसबुक हेडक्वार्टर में पीएम मोदी का सम्मान करना उनके लिए सम्मान की बात है।

पीएम ने बताई सोशल मीडिया और परिवार की अहमियत
जुकेरबर्ग के मुताबिक भारतीय पीएम ने दुनिया को सोशल मीडिया की ताकत से रूबरू करवाया है। जुकेरबर्ग ने यह भी कहा है कि जिस तरह से उन्होंने फेसबुक हेडक्वाटर्र से मां और परिवार के बारे में लोगों को बताया है वह आज के समय में काफी अहमियत रखता है।

पीएम का जवाब भावुक करने वाला
जुकेरबर्ग ने कहा है कि जिस तरह से पीएम मोदी ने अपनी मां के बारे में बताया वह वाकई भावुक करने वाला पल था।

फेसबुक वॉल पर पीएम का संदेश
पीएम मोदी ने इस दौरान फेसबुक वॉल पर 'अंहिसा परमो धर्म' का संदेश लिखा है।
देखें वीडियो: जब अमेरिका की सिलिकॉन वैल्ली में गूंजा मोदी मोदी
जब अमेरिका की सिलिकॉन वैल्ली में गूंजा मोदी मोदी












Click it and Unblock the Notifications