क्या है ट्विटर का Poison Pill प्लान? Elon Musk के हाथों Twitter को बिकने से बचाने उठाया कदम

ट्विटर नहीं चाहता है, कि दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह से एलन मस्क के हाथ में चला जाए। एलन मस्क पहले ही करीब 9 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद चुके हैं और लगातार ट्वीट के जरिए ट्विटर के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

वॉशिंगटन, अप्रैल 16: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेसला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की है, कि वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने ट्विटर को 43 अरब डॉलर का ऑफर दिया है। एलन मस्क ने कुछ ही दिन पहले ट्विटर के करीब 9 प्रतिशत शेयर खरीद लिए थे और अब उन्होंने 100 प्रतिशत शेयर खरीदने का इरादा जाहिर किया है। लेकिन, ट्विटर ऐसा नहीं चाहता है और ट्विटर की तरफ से आधिकारिक तौर पर कहा गया है, कि वो अपनी कंपनी को बचाने के लिए 'प्वाइजन पिल' योजना पर काम करेगा।

क्यों डरा हुआ है ट्विटर?

क्यों डरा हुआ है ट्विटर?

ट्विटर नहीं चाहता है, कि दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरी तरह से एलन मस्क के हाथ में चला जाए। एलन मस्क पहले ही करीब 9 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद चुके हैं और लगातार ट्वीट के जरिए ट्विटर के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं। हालांकि, एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं, लेकिन एलन मस्क लगातार वैचारिक स्वतंत्रता पर सवाल उठा रहे हैं। एलन मस्क तो यहां तक कह चुके हैं, कि अगर कोई उनके सिर पर बंदूक लगाता है, तभी वो रूस को ट्विटर से प्रतिबंधित कर सकते हैं। लिहाजा, मैनेजमेंट नहीं चाहता है, कि ट्विटर का पूर्ण अधिकार अरबपति कारोबारी के हाथ में चला जाए। लिहाजा, ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है, कि वो 'प्वाइजन पिल्स' प्लान को सीमित अवधि के लिए अपना रहा है।

क्या होता है ‘प्वाइजन पिल्स’ प्लान?

क्या होता है ‘प्वाइजन पिल्स’ प्लान?

आर्थिक जगत में 'प्वाइजन पिल्स' को 'जहर की गोली' के नाम से जाना जाता है और कंपनियां इसका इस्तेमाल अपनी कंपनी को अधिग्रहण से बचाने के लिए इस्तेमाल करती है और ट्विटर मैनेजमेंट ने भी एलन मस्क के हाथों में कंपनी को जाने से बचाने के लिए इस रणनीति को अपनाने की बात कही है। इस रणनीति के तहत सोशल मीडिया कंपनी को एलन मस्क के हाथों में जाने से बचाने के लिए सीमित अवधि के लिए 'शेयर होल्डर प्लान' को अपनाया है। जिसके बाद अब एलन मस्क के लिए ट्विटर का अधिग्रहण काफी मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, ये नामुमकिन नहीं होगा। काफी सरल शब्दों में कहें तो, 'प्वाइजन पिल्स' का अर्थ है, यदि कोई शेयरधारक 'शत्रुतापूर्ण अधिग्रहण' के जरिए कंपनी का शेयर खरीदने की कोशिश करता है, तो उसे रोका जाए।

‘प्वाइजन पिल्स’ कैसे करेगा काम?

‘प्वाइजन पिल्स’ कैसे करेगा काम?

'प्वाइजन पिल्स' प्लान तभी लागू होता है, जब कोई व्यक्ति, कोई संस्था या कोई ग्रुप किसी कंपनी का 'ऑउटस्टैंडिंग कॉमन स्टॉक्स' का 15 प्रतिशत शेयर खरीदने की कोशिश करेगा, तो ये प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। यानि, इस हिसाब से देखें, तो एलन मस्क के पास अभी करीब ट्विटर का 9 प्रतिशत शेयर है और अगर एलन मस्क 15 प्रतिशत शेयर खरीद लेते हैं, तो फिर 'प्वाइजन पिल्स' प्लान एक्टिवेट हो जाएगा। इस नीति के तहत एलन मस्क ट्विटर का शेयर अगर खरीदने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें हर शेयर के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा।

ट्विटर बोर्ड ने जारी किया बयान

ट्विटर बोर्ड ने जारी किया बयान

ट्विटर बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, कि 'ट्विटर का राइट्स प्लान इस आशंका को कम करेंगे, कि कोई भी संस्था, व्यक्ति या ग्रुप, ट्विटर के सभी शेयर्स को शेयरधारकों को उचित नियंत्रण प्रीमियम का भुगतान किए बिना बाजार में कंपनी के सभी शेयर्स खरीदकर कंपनी का अधिग्रहण करने की कोशिश करे।' ट्विटर ने कहा है कि, 'प्वाइजन पिल्स' प्लान अगले साल 14 अप्रैल तक लागू रहेगा।

एलन मस्क का ऑफर क्या है?

एलन मस्क का ऑफर क्या है?

एलन मस्क ने ट्विटर का करीब 9 प्रतिशत निष्क्रीय हिस्सेदारी पिछले कुछ दिनों पहले खरीदी थी और बाजार में जैसे ही एलन मस्क के ट्विटर में निवेश करने की खबर आई, शेयर बाजार में ट्विटर के शेयरों में भारी उछाल आ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क का नाम ट्विटर से जुड़ते ही ट्विटर के शेयर्स में 16 प्रतिशत का उछाल आ गया। यानि, बाजार ने दिल खोलकर एलन मस्क के ट्विटर से जुड़ने का स्वागत किया था, हालांकि, बाद में नाटकीय फैसला करते हुए एलन मस्क ने ट्विटर इंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल नहीं होने का फैसला किया, लेकिन अब एलन मस्क ने पूरे ट्विटर को ही खरीदने का ऑफर ट्विटर मैनेजमेंट को दिया है।

43 अरब डॉलर की लगाई बोली

43 अरब डॉलर की लगाई बोली

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में खरीदने का ऑफर दिया है और उन्होंने ट्विटर मैनेजमेंट के सामने ट्विटर को खरीदने के लिए 43 अरब डॉलर का ऑफर रखा है। अमीर कारोबारी ने ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद भुगतान करने का ऑफर दिया है, जो 28 जनवरी की तुलना में 54% प्रीमियम का प्रतिनिधित्व करता है और इस हिसाब से पूरे ट्विटर का वैल्यू 43 अरब डॉलर होता है। 50 साल के एलन मस्क ने गुरुवार को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में इस प्रस्ताव की घोषणा की है। अरबपति कारोबारी, जो टेसला इंक कंपनी के भी मालिक है, उन्होंने पहली बार 4 अप्रैल को ट्विटर की लगभग 9% की हिस्सेदारी खरीदने का खुलासा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+