Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

What is DeepSeek: चीन का वो AI मॉडल क्या है, जिसने Chatgpt और NVIDIA को दी चुनौती? कैसे है बेहतर?

What is DeepSeek: चीन ने अमेरिका को टक्कर देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बाजार में अपना नया मॉडल (R1) उतार दिया है। इसका नाम है 'डीपसीक', जिसने लॉन्च होते ही तकनीक जगत में हलचल मचा दी है। इसे चैटजीपीटी (Chatgpt), जेमिनी (Gemini) और अन्य AI मॉडलों (AI models)का मजबूत प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है।

डीपसीक की सबसे बड़ी खासियत इसकी लागत-कुशलता और फ्री उपयोग की पेशकश है, जो इसे ग्लोबल AI मार्केट में सबसे अलग बनाती है। आइए विस्तार से समझें क्या है डीपसीक, कैसे है खास?

What is Deepseek

What is DeepSeek-R1: डीपसीक क्या है?

डीपसीक एक ओपन-सोर्स एआई सिस्टम है, जिसे हांग्जो स्थित AI रिसर्च लैब ने विकसित किया है। इसकी नवीनतम पेशकश, R1 मॉडल, को लेकर कहा जा रहा है कि यह चैटजीपीटी और एनवीडिया जैसे बड़े नामों को टक्कर दे रहा है।

डीपसीक की खास बातें:

  • कम लागत में विकास: इसे केवल $6 मिलियन में तैयार किया गया, जबकि अन्य कंपनियों ने अरबों डॉलर खर्च किए।
  • ओपन-सोर्स मॉडल: डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए इसका कोड उपलब्ध है, जिससे यह तकनीक को और विकसित करने में मदद करता है।
  • मुफ्त उपलब्धता: डीपसीक ऐप का इस्तेमाल पूरी तरह मुफ्त है, जबकि चैटजीपीटी और अन्य एआई मॉडल के लिए भुगतान करना पड़ता है।

How Does DeepSeek Work:डीपसीक कैसे काम करता है?

डीपसीक का मॉडल मानव सोच की नकल करने की क्षमता रखता है। यह न सिर्फ सवालों के जवाब देता है, बल्कि जवाब देने से पहले अपने तर्क को भी स्पष्ट करता है।

यह सिस्टम तेजी से डेटा प्रोसेस करता है और निर्णय लेने में सक्षम है। उदाहरण के लिए, अगर कोई उपयोगकर्ता किसी समस्या का समाधान चाहता है, तो डीपसीक उसके संभावित परिणामों का विश्लेषण करके तार्किक जवाब देता है।

डीपसीक की सफलता

  • डीपसीक लॉन्च के कुछ ही दिनों में अमेरिका, यूके और चीन में ऐपल के ऐप स्टोर पर सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला मुफ़्त ऐप बन गया।
  • इसने ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी जैसे बड़े AI मॉडलों को पीछे छोड़ दिया है।
  • इसका उपयोग न सिर्फ आम लोगों के लिए आसान है, बल्कि कंपनियां भी इसे अपने कामकाज में अपना रही हैं।

अमेरिका और चीन के बीच टेक्नोलॉजी वॉर

  • डीपसीक की सफलता ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने चीन को उन्नत सेमीकंडक्टर और AI तकनीक के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
  • डीपसीक ने कम संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए उन्नत AI मॉडल तैयार करके इन प्रतिबंधों को दरकिनार कर दिया।
  • इसका प्रभाव अमेरिकी कंपनियों पर भी पड़ा। NVIDIA, Microsoft और Meta जैसी AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई।

क्यों है डीपसीक चर्चा में?

  • मुफ़्त उपलब्धता: OpenAI और अन्य एआई मॉडल के विपरीत, यह पूरी तरह मुफ़्त है।
  • टेक्नोलॉजी में पारदर्शिता: ओपन-सोर्स होने की वजह से यह तकनीक और AI विकास को लोकतांत्रिक बना रहा है।
  • अमेरिकी कंपनियों के लिए चुनौती: डीपसीक की कम लागत और दक्षता ने अमेरिकी AI मार्केट में खलबली मचा दी है।

What is DeepSeek Future:डीपसीक का भविष्य

डीपसीक ने AI इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित किया है। इसकी सफलता साबित करती है कि कम लागत और पारदर्शिता के साथ भी AI मॉडल विश्व स्तरीय हो सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि चैटजीपीटी और अन्य अमेरिकी मॉडल डीपसीक के मुकाबले में क्या कदम उठाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+