अमेरिकी अखबार ने जिल बाइडेन के लिए ऐसा क्या लिखा जिसको लेकर मचा है बवाल, जानिए
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हराकर भारी मतों से जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन इन दिनों सुर्खियों में हैं। अमेरिका के एक मशहूर अखबार में जिल बाइडेन को लेकर छपे लेख के बाद से सोशल मीडिया से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीति तक हंगामा मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अखबार में निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन को Kiddo शब्द से संबोधित किया गया है। इसके अलावा जिल से अपील की गई है कि वह अपने नाम के साथ 'डॉक्टर' लिखना छोड़ दें।

गौरतलब है कि अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन जनवरी, 2020 में प्रेसिडेंट पद की सपथ लेंगे। इस बार के चुनाव में जो बाइडेन को उम्मीद से कहीं ज्यादा अमेरिकी लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इस बीच उनकी पत्नी जिल बाइडेन के समर्थन में भी उनको लेकर छापे गए लेख का कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध किया है। अमेरिका के चर्चित अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपे लेख पर काफी लोगों ने सवाल उठाए हैं, सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर कई लोगों ने अपना विरोध व्यक्त किया है। कई लोगों ने अखबार के लेख को सेक्सिस्ट करार दिया है। तो कुछ का कहना है कि पुरुषों के लिए ऐसे लेख नहीं लिखे जाते लकिन महिला होने की वजह से जिल बाइडेन को निशाने पर लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका की विदेशी कूटनीति का कमाल, सूडान के माथे से हटा आतंकवाद प्रायोजित स्टेट का टैग
अखबार के लेख में क्या है विवादित?
अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल में यूएस के ही एक पूर्व प्रोफेसर जोसेफ एप्सटीन ने लेख लिखा है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। लेख में जिल बाइडेन को पहले फर्स्ट लेडी कहकर संबोधित किया गया फिर उनके लिए Mrs. Biden-Jill और kiddo जैसी शब्दावली का भी इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा पूर्व प्रोफेसर ने लिखा कि जिल बाइडेन के नाम के आगे 'डॉक्टर' फर्जी लगता है, उन्हें अपने नाम के आगे से 'डॉक्टर' हटा लेना चाहिए क्योंकि उन्होंने वास्तव में जिल बाइडन ने डॉक्टर ऑफ एजुकेशन की डिग्री नहीं ली है।












Click it and Unblock the Notifications