Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रंप को रिझाने के लिए लकड़ी के डिब्बे में क्‍या लेकर पहुंचे पाक सेना चीफ आसिम मुनीर? क्‍यों TRUMP हुए गदगद

America Pakistan Relations: पाकिस्तान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ट्रंप को एक विशेष उपहार भेंट किया। ये गिफ्ट एक लड़की के बॉक्‍स था, जिसकी फोटो व्‍हाइट हाउस द्वारा शेयर की गई है। बॉक्‍स में कुछ अजीब सी नजर आ रही हैं। लोगों को ये जानने में दिलचस्‍पी है कि आखिर ट्रंप को पाकिस्‍तान ने क्‍या गिफ्ट में दिया।?

व्‍हाइट हाउस ने जो तस्‍वीर शेयर की है उसमें आसिम मुनीर अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप को एक खुला लकड़ी का डिब्बा दिखा रहे हैं, जिसमें रंगीन पत्थर नजर आ रहे हैं। जानते हैं आखिर क्‍या हैं पत्‍थर और ऐसी चीज गिफ्ट करने के पीछे क्‍या कारण हैं? ट्रंप इसे पाकर गदगद क्‍यों हैं?

America Pakistan Relations

लकड़ी के डिब्बे में ट्रंप को मुनीर ने क्‍या किया गिफ्ट?

बता दें व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई तस्‍वीर में नजर आ रहे लड़की के बॉक्‍स में रेयर अर्थ मटीरियल है। उनके बगल में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुस्कुराते हुए खड़े हैं। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, इस उपहार में बास्टेनजाइट और मोनाजाइट जैसे दुर्लभ पृथ्वी खनिज शामिल थे। ये खनिज आमतौर पर सेरियम, लैंथेनम और नियोडिमियम जैसे महत्वपूर्ण तत्वों से बने होते हैं।

America Pakistan Relations

क्‍यों ट्रंप हुए गदगद?

माना जा रहा है कि पाकिस्तान की यह कोशिश अमेरिका की नज़र में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करना है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर चीन के प्रभुत्व को समाप्त करने की इच्छा रखते हैं। याद रहे, पाकिस्तान लंबे समय से अपनी तेल, गैस और खनिज संपदा का बखान करता रहा है, जिनमें से कुछ दुर्लभ पृथ्वी खनिज बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में पाए जाते हैं।

हालांकि, इन भंडारों के व्यावसायिक प्रमाण अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आए हैं। बावजूद इसके, पाकिस्तानी नेतृत्व ने इस महीने की शुरुआत में एक निजी अमेरिकी कंपनी के साथ हुए सहयोग को प्रदर्शित करने के लिए ट्रंप को इन खनिजों की झलक दिखाई।

अमेरिका और पाकिस्‍तान के बीच हुई ये बड़ी डील

यह तस्वीर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुई एक गोपनीय बैठक के बाद सामने आई है। इस बैठक से लगभग एक सप्ताह पहले, अमेरिका की एक धातु कंपनी और पाकिस्तान के बीच 500 मिलियन डॉलर का सौदा हुआ था।

मुनीर ने पाकिस्‍तान के सामने पेश किया खजाना

इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान की एक सेना इंजीनियरिंग संस्था ने मिसौरी स्थित यूएस स्ट्रैटेजिक मेटल्स के साथ देश में एक पॉली-मेटैलिक रिफाइनरी स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अगस्त में, इस्लामाबाद ने अमेरिका के समक्ष मुनीर द्वारा एक "खजाना" पेश किया, जिसके परिणामस्वरूप एक समझौता हुआ।

ट्रम्‍प को अपना खजाना दिखाकर क्‍यों रिझा रहा पाकिस्‍तान?

पाकिस्तान को उम्मीद थी कि इससे उसके खनिज और तेल भंडार में अमेरिकी निवेश आकर्षित होगा। मुनीर ने पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो ग्रुप के वरिष्ठ संपादक सुहैल वारैच को बताया था कि पाकिस्तान के पास दुर्लभ पृथ्वी का विशाल भंडार है। उन्होंने यह भी कहा कि इस खजाने से पाकिस्तान का कर्ज कम होगा और देश जल्द ही समृद्ध हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+