अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में भीषण हादसा, तेल टैंकर में विस्फोट से 92 लोगों की मौत
फ्रीटाउन, 06 नवंबर: पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में एक बहुत भयानक हादसा हो गया। यहां तेल टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 92 लोगों की मौत की खबर है। हादसा राजधानी फ्रीटाउन के एक उपनगर में हुआ। शुक्रवार को एक ईंधन टैंकर में विस्फोट हो गया और उसकी चपेट में आकर 91 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Recommended Video

सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनडीएमए) के संचार निदेशक मोहम्मद लमराने बाह ने बताया कि विस्फोट के बाद कई लोग गंभीर स्थिति में थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक बाह ने कहा है कि अधिकारियों ने घायल लोगों को अस्पतालों में ट्रांसफर कर दिया है। इसी के साथ शवों को भी इकट्ठा किया है और घटनास्थल पर बचाव कार्य पूरा हो चुका है।
इधर, फ्रीटाउन की मेयर यवोन अकी-सॉयर ने फेसबुक पर एक बयान साझा करते हुए लिखा कि 'वेलिंगटन के बाई ब्यूरेह रोड पर बहुत बड़ा धमाका हुआ। जब तेल भरा एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो परेशान करने वाले हैं।
आपको बता दें कि यह भयानक हादसा उस वक्त हुआ, जब 40 फीट लंबा तेल टैंकर दूसरे ट्रक से जाकर टकरा गया। इसके बाद भीषण विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके में तबाही लाकर रख दी। आग की चपेट में आकर आस-पास के इलाके के लोग झुलस गए और मौत की जद में आ गए।












Click it and Unblock the Notifications