लोगों को आशंका एलियंस के कब्जे में एमएच370!

इन सबसे अलग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग सोशल मीडिया के जरिए यह फ्लाइट कहां होगी इस बारे में कयास लगा रहे हैं। कई अजब-गजब कयासों के बीच ही लोग यह तक मान बैठे हैं कि इस फ्लाइट को एलियंस ने अपने कब्जे में कर लिया है।
एलियंस एमएच370 को ऐसी जगह ले गए हैं जिसके बारे में कुछ नहीं मालूम
एलियंस इस फ्लाइट को ऐसी जगहों पर ले गए हैं जिसके बारे में किसी को भी कुछ नहीं मालूम है। यू-ट्यूब के यूजर DAHBOO77 की ओर से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो के जरिए इस फ्लाइट के आखिरी क्षणों को रीक्रिएट करने की कोशिशें की गई हैं।
इस क्लिप में यूजर ने दिखाया है कि एक तेज रफ्तार से आते इस एयरक्राफ्ट के पास कुछ अजीब सी हरकतें दिखाई दे रही हैं।
वीडियो के यूजर की मानें तो एमएच370 के पास हो रहीं इन हरकतों को रडार में भी कैद नहीं किया जा सकता है। यूजर के मुताबिक यह यूएफओ है और इसमें से आए लोग मलेशियन फ्लाइट को अपने साथ ले गए हैं।
कुछ लोग इस फ्लाइट को स्नोडेन कनेक्शन से भी जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि फ्लाइट में कुछ ऐसे इंजीनियर्स थे जिनके पास कुछ खास तरह की चिप हैं और इसलिए इसे हाइजैक कर लिया गया है।
कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह डाला कि दुनिया में एक और बरमूडा ट्राइंगल है और इस फ्लाइट को वहीं पर ले जाया गया है। गौरतलब है कि बरमूडा ट्राइंगल नॉर्थ अटलांटिंक में एक ऐसी जगह है जहां पर कई जहाज और एयरक्राफ्ट्स गायब हुए हैं और इनका अब तक पता नहीं लग सका है।
फिलहाल कोई भी नहीं जानता है कि आखिर यह फ्लाइट कहां है और इसमें सवार 239 लोगों का क्या हाल है। यहां तक कि जो भी दावे किए गए हैं, वह सारे गलत साबित होते जा रहे हैं। हालांकि अमेरिकी जांचकर्ता इस नतीजे पर पहुंचते नजर आ रहे हैं कि शायद इस फ्लाइट को हाइजैक कर लिया गया है।
शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट में जांचकर्ताओं ने माना कि फ्लाइट के दो कम्यूनिकेशन सिस्टम को टेक ऑफ के 14 मिनट बाद ही ऑफ कर दिया गया था।
फ्लाइट का डाटा रिपोर्टिंग सिस्टम को 1:07 मिनट पर बंद किया गया तो वहीं दूसरे ट्रांसपोंडर को 1:21 मिनट बंद किया गया ठीक उसके बाद जब फ्लाइट के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को 'ऑल राइट गुड नाइट' का मैसेज भेजा था।












Click it and Unblock the Notifications