सार्क में बोले मोदी, 26/11 का हमला कभी खत्म न होने वाला दर्द
नेपाल। नेपाल में आयोजित सार्क सम्मेलन में शामिल होने में गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान पर हमला किया और आतंकवाद को लेकर मोदी ने सीधे तौर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफा से कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने आंतकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा।

मोदी ने 26/11 मुंबई हमले को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन छह साल पहले हुए आतंकवादी हमले हुए। मोदी ने कहा कि भारत इस दर्द को भूला नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि सार्क देश भौगलिक रूप से आस-पास है, लेकिन समय की मांग है कि वे साथ-साथ भी रहें।
पीएम मोदी ने सार्क में आतंकवाद के मुद्दे को उटाते हुए कहा कि हमने आतंकवाद और सीमा पार अपराध से लड़ने के लिए जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने की जरूरत है। मोदी ने संबोधन में बोलते हुए कहा कि आज जब हम मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की भयावहता को याद कर रहे हैं, तो हमें जिन्दगियां जाने का अपार दुख महसूस हो रहा है।
अपने 30 मिनट के भाषण में मोदी ने अफगानिस्तान और श्रीलंका के राष्ट्रपतियों के इन विचारों का समर्थन किया कि आतंकवाद का खतरा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मूलभूत चुनौती है। मोदी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications