ढाका में सामने आया बड़ा हादसा, 20 यात्रियों से सवार वॉटरबस पलटी, 4 की मौत
बांग्लादेश में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां 20 यात्रियों को लेकर जा रही नाव डूब गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ढाका स्थित बुरिगंगा नदी में केरानीगंज स्थित तेलघाट के पास हुआ है।
हादसा रविवार की रात 8.15 बजे हुआ है। जब वॉटरबस यात्रियों को लेकर ढाका के सदरघाट से से तेलघाट जा रही थी उसी दौरान यह बालू से लदे नाव से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव के लिए कोस्ट गार्ड की तीन टीमें मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। अभी तक नाव में सवार 8 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि नाव में सवार कई यात्री अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सदरघाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि कई लोग जो नाव पर सवार थे वो लापता हैं, उनकी तलाश जारी है।
फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस एक्टि ऑफिसर शाहजहां सरदार ने बताया कि 8 लोगों को बचाया गया है जिसमे चार पुरुष, तीन महिला और एक बच्चा है। सर सलीमुल्लाह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल डायरेक्टर ब्रिगेडियर जनरल राशिद उन नबी ने कहा कि मृतकों के शवों को भेजा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications