Video: देखते ही देखते टी-शर्ट की पॉकेट में फट गया मोबाइल फोन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स के पॉकेट में रखा मोबाइल फोन फट जाता है। मोबाइल फोन टी-शर्ट की पॉकेट में रखा था। फोन सैमसंग का था, जिसमें अचानक धमाका हो गया। इस बार धमाका सैमसंग ग्रैंड ड्यूओस फोन में हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक होटल सुपरवाइजर यूलिआंतो इंडोनेशिया के एक होटल में किसी का इंतजरा कर रहे थे। वो वहां खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे कि तभी उनके टी-शर्ट की जेब में रखा सैमसंग फोन फट गया। उनकी शर्ट जल गई और आग फैल गई। उन्होंने किसी तरह से अपना टी-शर्ट उतारकर अपनी जान बचाई। धमाका इतना तेज था कि उसकी लपटें उनके चेहरे तक पहुंच गई और उन्हें कुछ चोटें भी आई।
हालांकि सैमसंग ने इससे पूरी तरह से इंकार किया है। सैमसंग के मुताबिक उस डिवाइस में थर्ड-पार्टी कॉम्पोनेंट लगा था। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते हुए कहा कि जिस फोन में धमाका हुआ उस फोन में लगी बैटरी सैमसंग या सैमसंग से ऑथराइज़्ड किसी कम्पनी की नहीं थी। वहीं उन्होंने अपने यूजर्स से अपील की कि वो सैमसंग के प्रॉडक्ट्स में उनके द्वारा अप्रूव की गई कंपनियों की बैटरी ही लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications