Video: कश्मीर पर भारत की डोनाल्ड ट्रंप को दो टूक, सिर्फ पाकिस्तान से ही होगी चर्चा
बैंकॉक। भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता पर की गई पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया है। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आसियान देशों के सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष माइक पोंपेयो के साथ मुलाकात में यह बात एकदम स्पष्ट कर दी है। आपको बता दें कि ट्रंप ने एक बार फिर से कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की। गुरुवार को व्हाइट हाउस में रिपोर्ट्स से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर भारत चाहे तो वह इस मसले को सुलझाने में मदद कर सकते हैं लेकिन सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निर्भर है।
सिर्फ पाकिस्तान से ही होगी वार्ता
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर भारत के रुख के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपने अमेरिकी समकक्ष को आज सुबह यह साफतौर पर बता दिया है कि कश्मीर पर किसी भी तरह की वार्ता की जरूरत होगी तो वह सिर्फ पाकिस्तान के साथ होगी और सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता ही होगी।'
ट्रंप ने फिर किया कश्मीर का जिक्र
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान पिछले हफ्ते इमरान खान के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए दिया जब उन्होंने इमरान के सामने कश्मीर पर मदद की पेशकश की थी। ट्रंप की ओर से की गई मदद की पेशकश को भारत ने सिरे से नकार दिया था। साथ ही यह साफ कर दिया कि कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता हरगिज स्वीकार नहीं है।

पीएम मोदी के मदद मांगने का दावा
ट्रंप ने 22 जुलाई को जब पाक पीएम इमरान खान के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात की तो उन्होंने कश्मीर पर बयान दिया था। ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने की बात कही थी। ट्रंप के बयान के बाद देशभर में हंगामा मचा हुआ है। लोकसभा और राज्यसभा में पीएम मोदी की तरफ से बयान जारी करने की मांग की जा रही है।

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया। विदेश मंत्रालय ने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि पीएम मोदी की तरफ से कश्मीर मसले को सुलझाने के लिए कोई भी अनुरोध अमेरिकी राष्ट्रपति से किया गया था। उस समय भी विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दों को सिर्फ द्विपक्षीय तौर पर ही सुलझाया जा सकता है।
-
No LPG Crisis: 'होर्मुज से 4-5 दिनों में 5 LPG जहाज भारत आएंगे', सरकार का बड़ा ऐलान, LPG किल्लत को ‘बाय-बाय’? -
1987 का ‘ट्रंप ऐड’ आज बना अमेरिका की रणनीति? ईरान पर वही पुरानी जिद फिर दिखी, दुनिया के लिए खतरे की घंटी! -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Middle East War: ट्रंप बनने वाले थे ईरान के सुप्रीम लीडर? ईरान ने दिया डोज, हो गए अरमान ठंडे -
Trump Iran War: 'समझौते की भीख मांग रहा है ईरान' मिडिल ईस्ट जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, क्या खत्म होगी जंग? -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
US-Iran War: ट्रंप के मुंह पर ईरान का तमाचा? USS Abraham Lincoln पर 101 मिसाइलें दागीं? आखिर सच क्या है? -
Donald Trump के हस्ताक्षर से चलेगी पूरी दुनिया? 165 साल का इतिहास खत्म! डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के साइन -
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications