जापान से UAE ने लॉन्च किया अपना पहला मंगल मिशन Hope, अरब देशों का पहला प्रोजेक्ट
टोक्यो। सोमवार को अरब देशों का पहला मंगल मिशन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तरफ से लॉन्च किया गया है। जापान से लॉन्च इस मिशन को होप नाम दिया गया है। यह लॉन्च पिछले काफी समय मौसम की वजह से टाला जा रहा था। इस रॉकेट लॉन्च का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसमें नजर आ रहा था कि दक्षिण जापान के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से एक रॉकेट जिसे अरबी में 'अल-अमाल' नाम दिया गया है, उसे जापान के स्थानीय समयानुसार 6:58 मिनट पर लॉन्च किया गया।

जापानी कंपनी मित्सबुशी ने तैयार किया रॉकेट
जो रॉकेट लॉन्च किया गया है उसे मित्सबुशी हैवी इंडस्ट्री ने तैयार किया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'हमने H-IIA लॉन्च व्हीकल नंबर 42 अमीरात मार्स मिशन (ईएमएम) के मिशन के होप स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया।' लॉन्च के पांच मिनट बाद ही रॉकेट अपने मिशन की तरफ सफलतापूर्वक बढ़ गया। इसके साथ ही अरब देश का पहला मिशन अंतरिक्ष की तरफ बढ़ चुका था। यह प्रोजेक्ट मंगल पर जाने वाले तीन प्रोजेक्ट्स में से एक है। मंगल पर चीन और अमेरिका के भी प्रोजेक्ट आने बाकी है। अमेरिकी एजेंसी नासा के मुताबिक अक्टूबर माह में मंगल ग्रह पृथ्वी से बस 62.07 किलोमीटर की दूरी पर होगा।
फरवरी 2021 में पहुंचेगा कक्षा में
मिशन 'होप' फरवरी 2021 तक मंगल की कक्षा में पहुंच जाएगा। इस समय सात अरब देशों में यूएई के शामिल होने के 50 साल भी पूरे हो जाएंगे। मंगल की कक्षा में पहुंचने के बाद यह 687 दिन यानी एक मंगलवर्ष तक ग्रह का चक्कर लगाएगा। यूएई अपने इस मिशन के जरिए युवाओं को प्रेरित करना चाहता है। आपसी संघर्ष और अर्थ संकट की वजह से अरब के युवाओं का भविष्य अधर में है। सन् 1960 से मंगल ग्रह पर कई तरह की जांच की चुकी है जिसमें से सबसे ज्यादा रिसर्च को अमेरिका की तरफ से अंजाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications