Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वसीम अकरम समेत चार ने इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम को भेजा कानूनी नोटिस

नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान को चार लोगों ने कानूनी नोटिस भेजा गया है। इमरान खान, पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम, रेहम के पहले पति डॉ रहमान और ब्रिटेन के बिजनेसमैन सैयद जुल्फिक्कार बुखारी ने ये नोटिस भेजा है। ये नोटिस रेहम की आने वाली किताब को लेकर भेजा गया है, जिसमें रेहम ने अपने सेक्स और निजी संबंधों का जिक्र किया है, बताया गया है कि इसमें कई मशहूर लोगों का जिक्र रेहम ने किया है। जिसको लेकर इन लोगों को आपत्ति है।

किताब को बताया झूठ का पुलिंदा

किताब को बताया झूठ का पुलिंदा

लीगल नोटिस में रेहम की किताब के कंटेट को दुनिभर में मशहूर इमरान खान और वसीम अकरम जैसे लोगों की छवि खराब करने की कोशिश बताया गया है। इस किताब का कुछ हिस्सा हाल ही में ऑनलाइन लीक हुआ है, और किताब के कंटेट को लेकर आपत्ति जताते हुए इमरान खान, वसीम अकरम, जुल्फिकार बुखारी रेहम के पहले पति इजाज रेहम ने कानून की शरण ली है। इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इस किताब के कंटेट को झूठा और इमरान खान को बदनाम करने की कोशिश कहा है।

कई और लोग भी जा सकते हैं अदालत

कई और लोग भी जा सकते हैं अदालत

ब्रिटिश लॉ फर्म स्वीटमैन बर्क और सिंकर ने रेहम के नाम 30 मई को नोटिस जारी किया है, इसमें कहा गया है कि किताब में दुर्भावनापूर्ण, झूठी, अपमानजनक और भ्रामक बातों को शामिल किया गया है। नोटिस में रेहम खान से कहा गया है कि इस कंटेट के साथ किताब को पब्लिश ना कराएं औप विवादित हिस्सा उससे हटा दें। नोटिस में रेहम खान को 14 दिन में जवाब देने को कहा है।

बताया जा रहा है कि पाक अभिनेता हमजा अली अब्बासी, पूर्व एमएनए मुराद सईद, पूर्व खेबर पख्तूनवा के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज खटक, सीनेटर मोहसिन अजीज और पीटीआई सोशल मीडिया टीम के सदस्य उमर फारूक भी रेहम के खिलाफ अदालत जा सकते हैं।

किताब में कई चौंकाने वाली बातें

किताब में कई चौंकाने वाली बातें

रेहम ने इस किताब में इमरान खान पर यौन उत्पीड़न करने की बात कही है। वहीं क्रिकेटर वसीम अकरम की मरहूम बीवी के साथ साथ संबंधों पर भी लिखा है और अकरम को पत्नी पर जुल्म करने वाला बताया है। रेहम ने अकरम को व्यभिचारी पति बताया है। रेहम ने पहले पति और दूसरे कई लोगों के बारे में चौंकाने वाली बातें किताब में लिखी हैं।

रहमान खान की इस बुक का नाम 'मदर, वाइफ, जर्नलिस्ट एंड वॉरियर' है, जिसमें उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में कई बातें शेयर की है। इस बुक में रहमान ने कहा है कि इमरान खान इमानदार और नेक इंसान नहीं है। इमरान खान और टीवी एंकर रहमान खान के बीच 2015 में तलाक हो गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+