किस्मत का धोखा: 3 अरब का मालिक अचानक हुआ कंगाल, अकाउंट में बचे सिर्फ 10 हजार रुपये

नई दिल्ली: इंसान की किस्मत कब बदल जाए किसी को नहीं पता। कभी सड़क पर रहने वाला इंसान रातोंरात करोड़पति बन जाता है, तो कई बार महलों में रहने वाले लोग भी कंगाल हो जाते हैं। अब वेल्स से इसी तरह का मामला सामने आया है। वहां पर एक अरबपति शख्स अचानक से कंगल हो गया। हालात ये हैं कि अब उसके खाते में 100 पाउंड बचे हैं। भारत के हिसाब से ये राशि 10,000 रुपये के आसपास होगी।

3.52 करोड़ थी सैलरी

3.52 करोड़ थी सैलरी

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एक वक्त ऐसा था जब 57 वर्षीय रॉब लॉयड वेल्स के सबसे अमीर लोगों में से एक थे। उस दौरान उनकी सालाना की सैलरी 3.52 करोड़ थी। इसके अलावा उनके पास 3.73 अरब से ज्यादा की संपत्ति थी। रॉब के ऊपर लक्ष्मी जी इतनी मेहरबान थीं कि उन्होंने 60 करोड़ से ज्यादा रुपये रेसिंग यार्ड बनाने में खर्च कर दिए। इसके बाद 20 करोड़ के घोड़े खरीदे।

हिट शो में नजर आए

हिट शो में नजर आए

रिपार्ट में आगे बताया गया कि रॉब ईटनफील्ड ग्रुप नाम की कंपनी चलाते थे। जिसका कारोबार बहुत अच्छा था। साल 2009 में उनको चैनल 4 ने अपने सबसे फेमस शो 'द सीक्रेट मिलियनेयर' में बुलाया था। उस जमाने में इस शो में आने के लिए पैसे वाले लोग तरसते थे, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि वो पूरी तरह से कंगाल हो गए। इसके पीछे भी एक खास वजह है।

अरबों का था कर्ज

अरबों का था कर्ज

दरअसल 2011 में उनकी कंपनी को काफी नुकसान हुआ, जिस वजह से वो 2.62 अरब रुपये के कर्ज में डूब गए। इसके बाद वो बहामास में एक ठगी का शिकार हुए, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये ऐंठ लिए गए। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। जिस शख्स के पास किसी जामने में 3 अरब से ज्यादा की संपत्ति थी, आज उसके खाते में मुश्किल से 10 हजार रुपये होंगे।

कैंसर से हैं ग्रसित

कैंसर से हैं ग्रसित

2020 में वो लंदन मैराथन दौड़ने गए थे, वहां पर उनकी नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उन्होंने बताया कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं निजी जिंदगी में भी उनको बहुत कुछ झेलना पड़ा। जब वो मुश्किल वक्त में थे, तो उनकी पार्टनर ने एक करोड़पति से शादी कर ली, जबकि उसको रॉब से एक बेटी भी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में रॉब ने कहा था कि बिजनेस एक ऐसी चीज है, जिसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। शुरू में मुझे काफी कामयाबी मिली, लेकिन बाद में ज्यादा नुकसान हो गया। फिलहाल वो अभी कैंसर का इलाज करवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+