Russian Plane Crash: रूस के विमान हादसे में 10 की मौत, वैगनर चीफ प्रिगोजिन भी शामिल
Russian Plane Crash: मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एम्बर एयरक्राफ्ट मॉस्को के उत्तरी इलाके में क्रैश हो गया। घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन का भी नाम शामिल था।
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की बुधवार को एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमान दुर्घटना में 10 लोगों की भी मौत हुई है, जिनमें वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन भी शामिल थे। यह हादसा बुधवार दोपहर हुआ। रूस की एजेंसी तास ने जानकारी दी कि मॉस्को के उत्तरी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों की सूची में येवगेनी प्रिगोजिन का भी नाम था। यह एम्बर एयरक्राफ्ट मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था।
आपको बता दें कि जून में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रिगोजिन ने बगावत की थी। खबरों के मुताबिक, बगावत के बाद प्रिगोजिन बेलारूस चले गए थे। लेकिन, वो रूस दोबारा कब पहुंचे और मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग क्यों निकले इसकी जानकारी हाथ नहीं लगी है। वहीं, एक रूसी अफसर ने मीडिया को बताया कि प्लेन क्रैश की जांच की जा रही है।

जेल में 9 साल काटे, फिर खोला रेस्तरां, ऐसे पुतिन के बने करीबी
सेंट पीटर्सबर्ग में 1 जून 1961 को जन्मे येवगेनी प्रिगोजिन बचपन से ही दिमाग के धनी थे। 1981 में येवगेनी पर मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके चलते उन्हें जेल भी जाना पडा। 9 साल तक जेल में रहने के बाद रिहा होते ही उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने हॉट डॉग का स्टॉल लगाया। उसके बाद एक रेस्तरां खोला। इसी तरी कारवां आगे बढ़ता गया और येवगेनी ने साझेदारी में कई डॉक की बोट पर अपने रेस्तरां खोल डाले।
धीरे-धीरे येवगेनी का रेस्तरां सेंट पीटर्सबर्ग का सबसे फैशनेबल डाइनिंग स्पॉट बन गया। पुतिन खुद वर्ल्ड लीडर्स के साथ इस रेस्तरां में गए। 2003 में पुतिन ने अपना बर्थडे भी इसी रेस्तरां में मनाया। धीरे-धीरे येवगेनी, पुतिन के करीबियों में गिने जाने लगे। उन्हें, पुतिन का शेफ कहा जाने लगा। करीब 5 साल में ही येवगेनी ने 26 हजार करोड़ रुपए के गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिले।












Click it and Unblock the Notifications