मिसाइल के टकराने से नहीं, प्लेन में ग्रेनेड फटने से हुई वैगनर चीफ की मौत, पुतिन का खुलासा, किसने मारा?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन की मौत कैसे हुई, इस पर बात की है। अब तक ये समझा जाता था कि वैगनर चीफ के विमान में एक मिसाइल टकराने से हुए हादसें में उसकी मौत हुई है। मगर पुतिन ने इससे अलग दावा किया है।
पुतिन ने कहा कि प्रिगोजिन की मौत विमान में विस्फोट अंदर रखे ग्रेनेड बम के फटने से हुआ था। गुरुवार को पुतिन ने कहा कि प्रिगोजिन की प्लेन पर कोई मिसाइल हमला नहीं हुआ था, बल्कि उसके अंदर ही ब्लास्ट हुआ था।

उन्होंने कहा कि प्रिगोजिन के विमान के अंदर मिले शवों पर विस्फोटकों के सबूत मिले हैं। इसमें हैंड ग्रेनेड के टुकड़े शामिल हैं। बता दें, दो माह पहले 23 अगस्त को एक विमान हादसे में प्रिगोझिन की मौत हो गई थी। इस हादसे में वैगनर चीफ के चार अंगरक्षकों और चालक दल के तीन सदस्यों सहित सभी 10 लोग मारे गए।
पुतिन ने कहा कि रूस की जांच समिति के प्रमुख ने कुछ दिन पहले उन्हें प्रिगोजिन की मौत की पोर्ट दी थी। पुतिन ने कहा- जांच अधिकारियों को इस बात की भी जांच करनी चाहिए थी कि क्या विस्फोट में मरने वाले लोगों ने शराब और ड्रग्स ले रखे थे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।
पुतिन ने बताया कि प्रिगोजिन का प्लेन क्रैश होने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में वैगनर के कार्यालयों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान वहां से करीब 832 करोड़ रुपयों के साथ 5 किलो कोकीन बरामद हुआ था।
वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने जून में रूस की सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया था। हालांकि बेलारूस के राष्ट्रपति की सलाह पर उनमें और रूसी सेना में समझौता हो गया। लेकिन इस घटना के 2 महीने बाद ही प्रिगोजिन की हादसे में मौत हो गई।
प्रिगोजिन की मौत के कुछ समय बाद एक अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने दावा किया था कि उसके प्लेन पर किसी ने मिसाइल हमला करवाया था। खुफिया रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया था कि वैगनर चीफ पर ये हमला पुतिन ने ही करवाया था क्योंकि वो अपने दुश्मनों को मरवा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications