वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की अर्धनग्न तस्वीर लीक, क्या जानबूझकर पुतिन करवा रहे बदनाम?
बीते महीने रूस के खिलाफ असफल विद्रोह करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। प्रिगोजिन मारे जा चुके हैं या फिर जिंदा है, इसे लेकर लोग बस अंदाजा लगा पा रहे हैं।
इस बीच पूर्व वैगनर आर्मी चीफ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रिगोजिन अर्द्धनग्न दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा कि ये तस्वीर प्रिगोजिन को बदनाम करने के लिए जानबूझ कर लीक की गई है।

द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, येवगेनी प्रिगोजिन की जो तस्वीर वायरल है, वह 12 जून को ली गई थी। इसका मतलब प्रिगोजिन द्वारा सैन्य नेतृत्व के खिलाफ अपने सशस्त्र विद्रोह की घोषणा से 11 दिन पहले की यह तस्वीर है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले हफ्ते, छह तस्वीरें मीडिया में लीक हो गईं, जिनमें प्रिगोजिन को अजीब भेषभूषा में जैसे कि खराब फिटिंग वाली विग और नकली दाढ़ी पहने हुए दिखाया गया था।
रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन द्वारा वैगनर आर्मी के चीफ के लिए आंद्रे ट्रोशेव के नाम का प्रस्ताव देने के कुछ ही घंटे के बाद यह तस्वीर लीक हुई है।
गौरतलब है कि वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन को 24 जून की देर रात दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन छोड़ने के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।
इससे पहले एक पूर्व अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया था कि क्रेमलिन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद प्रिगोजिन या तो मर चुके थे या जेल में हैं। पूर्व अमेरिकी जनरल रॉबर्ट अब्राम्स ने एबीसी न्यूज से बात करते हुए दावा किया था।
अमेरिकी जनरल ने कहा था, "व्यक्तिगत तौर पर मेरा मानना ये है, कि मुझे संदेह है कि हम प्रिगोजिन को फिर कभी सार्वजनिक रूप से देख पाएंगे। मुझे लगता है, कि उसे या तो छुपा दिया जाएगा, या जेल भेज दिया जाएगा, या किसी अन्य तरीके से निपटा जाएगा, लेकिन मुझे संदेह है कि हम उसे फिर कभी देख पाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications