रूस की जांच समति ने लगाई Wagner chief की मौत पर मुहर, DNA रिपोर्ट में हुई पुष्टि

रूसी भाड़े के सैनिकों का प्लेन पिछले दिनों क्रैश हो गया था। जिसमें 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे की जांच कर रही रूसी अधिकारियों की समिति ने इस बात की पुष्टि की है।

Wagner chief Prigozhin plane crash: रूस में भाड़े के सेना के संस्थापक व प्रमुख येवगेनी प्रगोझिन की मौत प्लेन हादसे में ही हुई। रविवार को रूस की ओर से बात की पुष्टि की गई। मामले में जांच कर रही रूसी अधिकारियों की टीम की ओर जांच पूरी होने के बाद ये बयान सामने आया है। जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा कि टेवर क्षेत्र में विमान दुर्घटना की जांच पूरी हो चुकी है। समिति ने कहा कि मृतकों को शवों के अवशेष के डीनए परीक्षण से उनकी पहचान की गई। विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में वैगनर भाड़े के समूह के संस्थापक येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं।

येवगेनी प्रिगोझिन यूक्रेन से युद्ध को लेकर सुर्खियों में आए। लेकिन वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाते हैं। दावा किया जा रहा है कि पुतिन से नजदीकी संबंधों के कारण उन्हें वैगनर सैनिकों की कमान सौंपी गई थी। प्रिगोझिनी को यूक्रेन पर हमले और वैगनर मिशन के लिए एम्ब्रेयर प्राइवेट जेट दिया गया था। हादसे के दौरान येवगेनी प्रिगोझिन के साथ दिमित्री उत्किन भी प्लेन में सवार थे। उनका काम प्लेन के संचालन को मैनेज करना और सैन्य खुफिया के तौर पर काम करना था।

Wagner plane crash

येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) रूस की वैगनर (भाड़े की सेना) के प्रमुख थे। कुछ दिनों पहले प्रिगोझिन ने रूस की सेना के कुछ अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। जिसकी रूसी राष्ट्रपति ने कड़ी निंदा की थी। उन्होंने इस विरोध को देश के लिए 'पीठ पर झुरा घोंपना' बताया था। बाद में क्रमलिन में अधिकारियों से बातचीत के बाद मुद्दों पर सहमति बन गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+