‘भगवान कभी माफ नहीं करेंगे, हम कभी नहीं भूलेंगे’, तबाही को देख रो पड़े यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने 'फॉरगिवनेस संडे' के ईसाई अवकाश के मौके पर अपने देश के लोगों को संबोधित कर रहे थे और उन आठ यूक्रेनी लोगों को श्रद्धंजलि दी, जिनकी मौत रूसी के मोर्टार हमले में हो गई थी।

कीव, मार्च 07: यूक्रेन में तबाही के मंजर को देखकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की भावुक हो गये हैं और उन्होंने कहा है कि, 'भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे' और यूक्रेन इसे 'कभी नहीं भूलेगा'। यूक्रेनी राष्ट्रपित जेलेंस्की ने कहा कि, रूस की सेना यूक्केन के बेगुनाह लोगों की हत्या कर रही है और रूसी सैनिक लगातार शहरों पर बमबारी कर रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के 12वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक बार फिर से पश्चिमी देशों से साथ देने की भावुक अपील की है।

देर रात देशवासियों को किया संबोधित

देर रात देशवासियों को किया संबोधित

यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने 'फॉरगिवनेस संडे' के ईसाई अवकाश के मौके पर अपने देश के लोगों को संबोधित कर रहे थे और उन आठ यूक्रेनी लोगों को श्रद्धंजलि दी, जिनकी मौत रूसी के मोर्टार हमले में हो गई थी। रूस ने ये हमला राजधानी कीव के पास इरपिन शहर पर किया था। रूसी राष्ट्रपति ने अपने भावुक संदेश में कहा कि, 'हम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।' यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि, ''हम सैकड़ों पीड़ितों के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और ना ही उन हजारों लोगों के लिए उन्हें माफ करेंगे, जो अभी परेशान हैं''। आगे उन्होंने कहा कि, 'भगवान माफ नहीं करेगा। आज नहीं। कल नहीं। कभी नहीं।'

रूसी दावे पर जेलेंस्की ने उठाए सवाल

रूसी दावे पर जेलेंस्की ने उठाए सवाल

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के दावे पर सवाल भी उठाया है। उन्होंने कहा कि रूस ने दावा किया है कि, वह नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए आज सुबह 7 बजे से मारियुपोल, खाररीन, सूमी और कीव सहित आसपास के शहरों से 'मानवीय गलियारे' खोल रहा है, हालांकि कुछ लोगों को उम्मीद है कि पुतिन के लोग अस्थायी संघर्ष विराम का पालन करेंगे। सप्ताहांत में दो समान गलियारे विफल रहे। उन्होंने कहा कि, "मानवीय गलियारों के बजाय, वे केवल खूनी गलियारों को बना सकते हैं''। वहीं, यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय के सलाहकार एंटोन गेराशेंको ने कहा कि, "कोई 'ग्रीन कॉरिडोर' नहीं हो सकता है क्योंकि केवल रूसियों का बीमार दिमाग ही तय करता है कि फायरिंग कब शुरू करनी है और किस पर करनी है।''

माइकोलाइव में भीषण गोलीबारी

माइकोलाइव में भीषण गोलीबारी

वहीं, यूक्नेनी राष्ट्रपति के संबोधन के कुछ देर बाद ही यूक्रेन के बंदरगाह वाले शहर माइकोलाइव शहर के ऊपर धुएं के गुबार उठते हुए देखे गए हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन को समुद्र से काटने के लिए माइकोलाइव शहर पर कब्जा करने की कोशिश तेज कर दी है। हालांकि, रूसी हमले में कितने लोगों की मौत हुई है, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। हालांकि यूक्रेन द्वारा अनुमान लगाया गया है कि, हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। आरोप लगाया गया है कि, रूस की तरफ से आवासीय क्षेत्रों में थर्मोबैरिक और क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 1.5 मिलियन लोग लड़ाई से भाग गए हैं।

राष्ट्रपति की पत्नी की अपील

राष्ट्रपति की पत्नी की अपील

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्का की पत्नी ओलेना जेलेंस्का ने मीडिया से भावुक अपील की है। उन्होंने मीडिया से अपील की है कि लोगों के सामने भयावह सच को सामने लाया जाए, किस तरह से रूस की सेना बच्चों की बर्बरता से हत्या कर रही है। ओलेना ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मैं उन तमाम दुनियाभर की निष्पक्ष मीडिया से विनती करती हूं कि आप इस भयावह सच को बताइए, रूसी सेना यूक्रेन के बच्चों को मार रही है।

ओलेना जेलेंस्का की भावुक अपील की

ओलेना जेलेंस्का की भावुक अपील की

ओलेना जेलेंस्का ने कहा कि रूस की माताओं को ये बताइए, उन्हें जानने दीजिए कि आखिर उनके बेटे यहां क्या कर रहे हैं। ओलेना ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करके लिखा, इन तस्वीरों को रूसी महिलाओं को दिखाइए, आपके बेटे, पति, भाई, यूक्रेन में बच्चों को मार रहे हैं। उन्हें जानने दीजिए वो लोग व्यक्तिगत रूप से यूक्रेन के बच्चों की हत्या के लिए इसके लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने इस अपराध में अपनी सहमति दी है। गौर करने वाली बात है कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस युद्ध में 38 बच्चों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+