Vladimir Putin यूक्रेन के खेरसॉन में पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, वॉर जोन में क्या करने पहुंचे हैं रूसी राष्ट्रपति?

यूक्रेन पर पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने आक्रमण किया था और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है, कि बखमुत जीतने के बाद रूस युद्ध को खत्म करने की दिशा में बात शुरू कर सकता है, जो उन्हें कबूल नहीं होगा।

Vladimir Putin in Kherson

Vladimir Putin News: यूक्रेन युद्ध शुरू होने के एक साल 2 महीने बीत चुके हैं, लेकिन ये युद्ध अभी तक शांत नहीं हुआ है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के बनाए गये मुख्यालय का दौरा किया है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति भीषण लड़ाई का गवाह रह चुके खेरसॉन शहर में अचानक पहुंचे, जो लुहान्स्क क्षेत्र में आता है और अब जहां रूस का पूरी तरह से कब्जा हो चुका है।

मार्च के बाद से रूस के कब्जे वाले यूक्रेन क्षेत्रों में व्लादिमीर पुतिन की यह दूसरी यात्रा है।

रूसी राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने व्लादिमीर पुतिन के खेरसॉन जाने का एक वीडियो जारी किया है, जिसे रूसी राज्य टेलीविजन ने प्रसारित किया है। इस वीडियो में पुतिन को दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में रूसी सेना के कमांड पोस्ट पर जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो में पुतिन को हेलिकॉप्टर से आते हुए दिखाया गया है। इस दौरान पुतिन ने रूसी अधिकारियों से युद्ध को लेकर जानकारियां ली हैं।

Vladimir Putin in Kherson

यूक्रेनी क्षेत्र पहुंचे रूसी राष्ट्रपति

रूसी कमांडरों से युद्ध संबंधित रिपोर्ट लेने के लिए व्लादिमीर पुतिन हेलीकॉप्टर से पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र के रूसी नेशनल गार्ड के मुख्यालय गए। दोनों जगहों पर, पुतिन ने रविवार को मनाए जाने वाले ईस्टर पर सेना को बधाई दी और उन्हें प्रतीक भेंट किए।

आपको बता दें, कि रूस ने पिछले साल सितंबर में दोनेत्स्क और जापोरिज़्ज़िया क्षेत्रों के साथ खेरसॉन और लुहांस्क क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था, जिसे दुनिया के अधिकांश लोगों ने अवैध कब्जा बताकर खारिज कर दिया है। वहीं, क्रेमलिन द्वारा जारी किए गए इन दो क्षेत्रों में पुतिन की यात्राओं के फुटेज को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना असंभव है।

पिछले महीने, पुतिन ने अज़ोव बंदरगाह वाले मारियुपोल शहर का भी दौरा किया था। जहां रूसी सैनिकों पर यूक्रेन के आम नागरिकों का कत्लेआम का आरोप लगा। मारियुपोल में 2 महीने तक भीषण जंग लड़ी गई और बाद में यूक्रेनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा था।

वहीं, पुतिन की यूक्रेन स्थिति रूसी सैन्य मुख्यालय की यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेन कब्जे वाले क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करने के लिए एक नए जवाबी हमले की तैयारी कर रहा है।

Vladimir Putin in Kherson

यूक्रेन कर रहा पलटवार की तैयारी

यूक्रेन में रूस का युद्ध देश के पूर्व में, विशेष रूप से बखमुत शहर के आसपास भारी लड़ाई के बीच एक गतिरोध में बदल गया है। बखमुत शहर में पिछले कई महीनों से भीषण जंग चल रही है, जिसमें दोनों तरफ से भारी संख्या में सैनिक मारे गये हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है, कि वे लड़ाई में रूसी सेना को उलझाकर 'समय खरीद रहे हैं', क्योंकि यूक्रेनी सैनिक भीषण हमले की तैयारी कर रहे हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने तर्क दिया है, कि यदि रूस बखमुत लड़ाई जीतता है, तो इसके बाद पुतिन को युद्ध रोकने के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर बोलना शुरू कर देंगे, लेकिन यूक्रेन के लिए ये अस्वीकार्य समझौता होगा।

वहीं, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने कीव में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, कि यूक्रेन के सहयोगी, हमले को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक टेक्निकल मदद सरकार को कर रहे हैं, वहीं भारी बख्तरबंद वाहन और गोला बारूद भी यूक्रेन में पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है, कि यूक्रेन अपने सभी कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस करने में सक्षम होगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कि "हम रूस को हरा देंगे।" उन्होंने कहा, कि "यदि आपके पास एक मजबूत आंतरिक भावना है, तो आप निश्चित रूप से जीतेंगे। और हमारे पास यह हमेशा मजबूत था। यह कुछ ऐसा है जो रूसियों को हमेशा परेशान करता है"।

Recommended Video

    Russian President Putin को सता रहा बड़ा डर, क्यों हमेशा साथ रखते हैं फूड टेस्टर | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें, कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था, लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी रूस, यूक्रेन को जीतने में नाकाम रहा है। जबकि, लाखों लोगों को इस जंग की वजह से विस्थापित होना पड़ा है, जो पोलैंड समेत अलग अलग यूरोपीय देशों में शरण लिए हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+