रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की गर्लफ्रेंड ने दिया जुड़वां बेटों को जन्‍म

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन की गर्लफ्रेंड कही जाने वाली जिमनास्‍ट एलिना कबाएवा के मां बनने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। अमेरिकी अखबार न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की ओर से दावा किया गया है एलिना ने दो जुड़वां बेटों को जन्‍म दिया गया है। एलिना इस माह बेटों की मां बनी हैं। एलिना रूस की ओर से ओलंपिक खेलों में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी हैं और पुतिन के साथ उनकी रिलेशनशिप पिछले कई वर्षों से खबरों में है। हालांकि पुतिन ने हमेशा उनके साथ संबंधों से इनकार किया है।

putin-girlfriend.jpg

अस्‍पताल का एक फ्लोर कराया गया खाली

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने रूस के अखबार मोस्‍कोवस्‍की कोमशोमोलेट्स के हवाले से लिखा है कि 36 वर्षीय कबाएवा की वजह से ही इस माह कुलाकोव रिसर्च सेंटर फॉर ऑबस्‍टेट्रिक्‍स, गायनकोलॉजी एंड पेरिनाटोलॉजी के एक वीआईपी फ्लोर को खाली कराया गया था। हालांकि अखबार ने बाद में इस स्‍टोरी को वापस ले लिया। वहीं ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने एक इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्‍ट के हवाले से यही दावा किया है। जिस जर्नलिस्‍ट के हवाले से डेली मेल ने जो दावा किया है, वह रूसी इंटेलीजेंस एजेंसियों के काफी करीब है। डेली मेल के मुताबिक इटली के डॉक्‍टरों की मदद से एलिना ने सी-सेक्‍शन के बाद बेटों को जन्‍म दिया। कबाएवा ने खेल की दुनिया से संन्‍यास लेने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री ली थी। वह साल 2014 तक रूस की सांसद रहीं और वर्तमान समय में वह नेशनल मीडिया ग्रुप की मुखिया हैं।

साल 2008 में भी आई थी ऐसी खबर

कबाएवा को रूस में 'सीक्रेट फर्स्‍ट लेडी' के निकनेम से लोग पुकारते हैं। वह पुतिन से पूरे 30 वर्ष छोटी हैं। साल 2008 में भी ऐसी खबरें आई थीं कि उन्‍होंने एक प्राइवेट स्विस क्लिनिक में एक बेटी को जन्‍म दिया है। व्‍यॉइस ऑफ अमेरिका की ओर से यह दावा किया गया और क्रेमलिन की ओर से इसे खारिज कर दिया गया था। कबाएवा जिनका जन्‍म उजबेकि‍स्‍तान में हुआ, उनसे जुड़ी रिपोर्ट्स अक्‍सर आती रहती हैं। पुतिन के करीबियों का कहना है कि यूक्रेन में मौजूद राष्‍ट्रपति के विरोधियों की ओर से इस तरह की बातों को हवा दी जाती है। साल 2013 में पुतिन ने ऐलान किया था कि वह ल्‍यूडमिला शेक्रेबेनेवा के साथ अपनी 30 वर्ष पुरानी शादी को खत्म कर रहे हैं। पुतिन दो बेटियों के पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+