Putin Secret Daughter: पुतिन की हमशक्ल सीक्रेट बेटी पेरिस में नाम बदलकर छिपी! कैसे युक्रेन को दे रही चकमा?
Vladimir Putin Secret Daughter: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की तीन शादियों से सभी वाकिफ हैं। उनकी लव लाइफ बेहद रंगीन रही है। कुछ इस तरह ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)की भी लाइफ है। पुतिन की जिंदगी में भी तीन महिलाओं के नाम जुड़े हैं, जिसमें एक तो उनकी पत्नी है। वहीं, दो सीक्रेट ही संबंध बने हुए हैं।
हालांकि, विदेशी मीडिया की रिपोर्ट्स इस ओर इशारा करती हैं कि पुतिन की एक सीक्रेट गर्जफेंड से उन्हें दो जुड़वा बच्चे हैं और एक अन्य करीबी से एक बेटी है, जो अभी तक रहस्य बनी रही थी। लेकिन, हाल ही में यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से पुतिन की बेटी सीक्रेट बेटी का सच उजागर हो रहा है।

यूक्रेनी टीवी जांच के अनुसार, पुतिन की सीक्रेट बेटी अपनी पहचान छिपाकर नाम बदलकर पेरिस में जिंदगी बीता रही है। वह खुद को दिवंगत पुतिन सहयोगी ओलेग रुडनोव की रिश्तेदार के रूप में पेश कर रही है। आइए जानते हैं यूक्रेन के अन्य दावे...
पुतिन की 'सीक्रेट बेटी' पश्चिम में छिपी है'
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी 21 वर्षीय एलिज़ावेता क्रिवोनोगिख , जो अब लुइज़ा रोज़ोवा के नाम से जानी जाती हैं, कथित तौर पर दो साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने से ठीक पहले गायब हो गई थीं, हालांकि वह कभी रूस में सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं।
टीएसएन का दावा है कि उनकी मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख एक सफल व्यवसायी बनने से पहले पुतिन की लंबे समय तक साथी थीं। अब 49 वर्षीय स्वेतलाना ने एक बड़ी संपत्ति अर्जित की है, जिसके पास एक प्रमुख बैंक में शेयर हैं और सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रसिद्ध स्ट्रिप क्लब का स्वामित्व है। कहा जाता है कि मां और बेटी दोनों ही अपना अंतिम नाम रुडनोवा इस्तेमाल करती हैं।
ये भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने की हैं 3 शादियां, 5 बच्चे, दो से तलाक, जानें Love Story
पुतिन की गुप्त बेटी कौन है?
टीवी जांच से पता चला है कि 3 मार्च, 2003 को पैदा हुईं एलिज़ावेता को लुइज़ा रोज़ोवा के नाम से जाना जाता है। कथित तौर पर वह पेरिस में एक गुप्त पहचान के तहत रह रही हैं। उनका उपनाम बदलकर रुडनोवा कर दिया गया है, जो पुतिन के करीबी सहयोगी ओलेग रुडनोव से जुड़ा है। उन्होंने पेरिस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड आर्ट्स में अध्ययन किया था। वह रूस में एक डीजे और फैशन ब्रांड की मालिक भी थीं। उनकी मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख पुतिन की करीबियों में से एक रहीं हैं।
स्वेतलाना अब एक सफल व्यवसायी हैं, जिनके पास एक प्रमुख बैंक में हिस्सेदारी और सेंट पीटर्सबर्ग में एक स्ट्रिप क्लब का स्वामित्व है। एलिज़ावेता और उनकी मां कथित तौर पर मोनाको में £3.1 मिलियन के आलीशान घर में रहती हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि लुइज़ा का जन्म तब हुआ, जब पुतिन तलाक से पहले अपनी पहली पत्नी से विवाहित थे।
पुतिन के दो सीक्रेट जुड़वा
पुतिन की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के रूप में पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा का नाम काफी चर्चाओं में आया था। बताया जाता है कि कथित तौर पर दो के बेटे हैं-इवान और व्लादिमीर जूनियर। ये बच्चे अत्यधिक सुरक्षित माहौल में रहते हैं, जिसमें उनके पास नानी, शिक्षक, और सुरक्षा गार्ड मौजूद हैं। बच्चे वल्दाई झील के पास स्थित पुतिन के सुरक्षित घर में रहते हैं।
पुतिन का निजी जीवन
पुतिन के निजी जीवन और परिवार पर हमेशा गोपनीयता का पर्दा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी लुइज़ा रोज़ोवा की सोशल मीडिया गतिविधियों को भी सीमित करने के लिए हस्तक्षेप किया।
ये भी पढ़ें- 'मां मुस्लिम-पिता हिंदू', 3 शादी करने वाले संजय दत्त का आखिर धर्म क्या है? लोग क्यों पूछ रहे ये सवाल?












Click it and Unblock the Notifications