'कभी पढ़ते थे कलमा,आज करते हैं सनातन धर्म की बात',आखिर 3 शादी करने वाले संजय दत्त का धर्म क्या है?
Actor Sanjay Dutt ka Dharam Kya hai? बॉलीवुड स्टार संजय दत्त इन दिनों अपने धर्म की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल वो 25 नवंबर को झांसी में धीरेन्द्र शास्त्री(Pandit Dhirendra Krishna Shastri) की पदयात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बाबा बागेश्वर के साथ जमीन पर बैठकर चाय पी थी और कहा था कि 'ये हिंदू धर्म के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।'
'मैं पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को अपना अनुज भ्राता मानता हूं, ये जो कर रहे हैं वो आसान काम नहीं है। मैं इनकी हर बात से काफी प्रभावित हूं, मैं हमेशा इनके साथ हूं और सनातन धर्म के लिए इनके साथ हमेशा काम करता रहूंगा।'

संजय दत्त का ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग एक्टर से सवाल करने लगे कि 'कल तक तो आप कलमा पढ़ा करते थे और आज आप सनातनी होने का दावा कर रहे हैं, आखिर आपका धर्म क्या है?'
संजय दत्त का आखिर धर्म क्या है?
दरअसल ये प्रश्न इसलिए उठा क्योंकि संजय दत्त की मां यानी कि नरगिस दत्त मुस्लिम थीं और इनके पिता सुनील दत्त पंजाबी मोहयाल वंश के हिंदू थे। नरगिस ने 11 मार्च 1958 को अभिनेता सुनील दत्त से शादी की थी लेकिन अपनी शादी से ठीक पहले, नरगिस ने हिंदू धर्म अपना लिया था और वो निर्मला दत्त बन गई थीं।
बड़ा कब्रिस्तान में नरगिस को दफनाया गया
इस शादी से इस कपल को तीन बच्चे - संजय दत्त, नम्रता दत्त और प्रिया दत्त हुए। हालांकि उनका निधन होने पर उन्हें मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में दफनाया गया था।

संजय दत्त शुरुआत में इस्लाम धर्म को मानते थे
Wikipedia के मुताबिक संजय दत्त शुरुआत में इस्लाम धर्म को मानते थे। वो गले में कुरान की : तें पहना करते थे, वो अक्सर अपने मामा के घर जाते थे और मुस्लिम कजिन भाई-बहनों के साथ वक्त गुजारते थे।
'क्योंकि मेरी रगों में मुस्लिम खून है इसलिए...'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब पुलिस ने 1992-1993 के मुंबई दंगों के बाद उनसे दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम से मिली असॉल्ट राइफल के बारे में पूछताछ हुई थी, तो उन्होंने जवाब दिया कि "क्योंकि मेरी रगों में मुस्लिम खून है। मैं शहर में जो कुछ हो रहा था, उसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।"
संजय दत्त ने असल जीवन में की हैं तीन शादियां
हालांकि वक्त बदला और संजय दत्त के जीवन में भी काफी बदलाव हुए , फिल्मों में नाम कमाने के बाद संजय को असल लाइफ में पहली मोहब्बत हुई अभिनेत्री ऋचा शर्मा से, साल 1987 में उन्होंने उससे शादी की लेकिन 1996 में ब्रेन ट्यूमर से उनकी मृत्यु हो गई। इस शादी से संजय दत्त को एक बेटी है त्रिशाला दत्त, जिसका जन्म 1988 में हुआ, जो अपने नाना-नानी के साथ US में रहती है।
शादी से पहले मान्यता का नाम दिलनवाज शेख था
संजय ने दूसरी शादी 14 फरवरी 1998 को एयर-होस्टेस से मॉडल बनी रिया पिल्लई से की थी लेकिन ये शादी भी नहीं चली और साल 2008 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद संजय ने मान्यता से शादी की, जो कि शादी से पहले दिलनवाज शेख हुआ करती थी।
मृतक माता-पिता के लिए पिंडदान किया था
हालांकि दोनों की शादी हिंदू धर्म से हुई । इस शादी से संजय दत्त को दो जुड़वा बच्चे हैं। बीते कुछ वर्षों से संजय दत्त की पूजा करती हुई कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। वो इस वक्त हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं, और उन्हें शिव का उपासक माना जाता है। दत्त ने जनवरी 2024 में अपने मृतक माता-पिता के लिए पिंडदान किया था, जो कि एक हिंदू अनुष्ठान है, इसकी भी तस्वीरें वायरल हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications